November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सरगुजा संभाग उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई,2.5 लाख रुपये की 35 पेटी अवैध शराब जब्त,तस्कर गिरफ्तार

सरगुजा। आबकारी विभाग के संभागीय उड़नदस्ता (संभाग सरगुजा) ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से 35 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी शराब बरामद की है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग ₹2.5 लाख आंकी गई है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

​आबकारी आयुक्त पी.एस. अल्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी इन्द्रबली मार्कंडेय के मार्गदर्शन में संभागीय उड़नदस्ता लगातार अवैध मदिरा के परिवहन और भंडारण पर नजर रख रहा है। इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को 6 अक्टूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना बगीचा के ग्राम झिक्की निवासी सुदर्शन गुप्ता के घर पर दूसरे राज्य से लाई गई भारी मात्रा में विदेशी शराब का अवैध भंडारण किया गया है।

​सूचना की पुष्टि होने पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने 7 अक्टूबर की सुबह ग्राम झिक्की स्थित सुदर्शन गुप्ता के मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पीछे बरामदे में तिरपाल से छिपाकर रखी गई 35 पेटी ‘गोवा व्हिस्की’ (मध्य प्रदेश निर्मित) बरामद हुई। कुल 1,750 पाव (लगभग 315 बल्क लीटर) अवैध शराब जब्त की गई।

​मौके पर मौजूद आरोपी सुदर्शन गुप्ता के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

​इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के साथ मुख्य आरक्षक अशोक सोनी, आरक्षक श्यामसुंदर पैकरा, दीपक पांडे, आशीष कुंज तथा नगर सैनिक गणेश पांडेय, रणविजय सिंह व रोहित सोनवानी की सक्रिय भूमिका रही। आबकारी विभाग का कहना है कि सीमावर्ती राज्यों से होने वाले अवैध शराब परिवहन पर यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!