November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

राजपुर में 5G मोबाइल सेवा शुरू करने की मांग,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय संचार मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

राजपुर। नगर एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) राजपुर को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र में शीघ्र 5G मोबाइल नेटवर्क सेवा प्रारंभ करने की मांग की गई है।

सौंपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान समय में राजपुर क्षेत्र में मोबाइल और इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रोजमर्रा के कार्यों, विशेषकर उच्च शिक्षा, व्यापारिक लेन-देन, बैंकिंग सेवाओं और विभिन्न शासकीय व गैर-शासकीय डिजिटल प्रक्रियाओं के संपादन के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट अनिवार्य हो चुका है। ऐसे में क्षेत्र में आधुनिक 5G तकनीक की उपलब्धता से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को निर्बाध व तीव्र संचार सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा।

​कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्रीय संचार मंत्री से आग्रह किया है कि राजपुर नगर सहित क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में 5G नेटवर्क का विस्तार करने हेतु संबंधित दूरसंचार कंपनियों व विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाए, ताकि तकनीकी प्रक्रियाएं जल्द पूरी कर सेवा शुरू की जा सके।

आपको बताते चलें कि राजपुर शहर में चार प्रमुख मोबाईल नेटवर्क स्थापित है परंतु अब तक 5G सेवा किसी भी नेटवर्क प्रदाता ने सुविधा उपलब्ध नहीं कि है जिससे राजपुर नगरवासियों को इंटरनेट की समस्या से आये दिन परेशान होना पड़ रहा है।

​इस दौरान प्रमुख रूप से संतोष सिंह, राजेश पांडेय (टिल्लू), राहुल गुप्ता, विद्यानंद दुबे, राहुल भारती, विकास यादव, विश्वास गुप्ता, बाबा भारती और अधिवक्ता स्वतंत्र मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!