September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
BalrampurBussinessEducationjashpurJoblifestyle

अवैध रेत उत्खनन एवं भंडारण पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई,एक टिपर एवं लगभग 90 घनमीटर अवैध भंडारित रेत जब्त

बलरामपुर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज विभाग द्वारा राजपुर क्षेत्र के ग्राम नरसिंहपुर एवं बसंतपुर में अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नरसिंहपुर में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे रेत से भरे एक टिपर को जब्त कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना राजपुर की अभिरक्षा में रखा गया है। ग्राम बसंतपुर स्थित फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण इकाई में लगभग 30 ट्रैक्टर (करीब 90 घनमीटर) अवैध रेत का भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त कर संबंधित संचालक को नोटिस जारी किया गया है।

खनिज विभाग के अधिकारी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ खनिज नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!