September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

डिजिटल क्रॉप सर्वे 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश,2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

बलरामपुर। डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) को समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से पूर्ण कराने कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिले के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने इस कार्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने कहा है। प्रदेश में यह कार्य 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुआ है, जिसे 30 सितंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाना है।


डीसीएस से प्राप्त आंकड़े फसल उपज के आंकलन, विभिन्न फसलों के क्षेत्रफल एवं धान के रकबे के निर्धारण, धान तथा अन्य फसलों के उपार्जन, उर्वरक वितरण एवं कृषि विभाग की समस्त योजनाओं का आधार बनेंगे।

कलेक्टर ने कहा कि सर्वे केवल समय-सीमा में ही नहीं, बल्कि इसमें दर्ज जानकारी शुद्ध, पूर्ण एवं वास्तविक मैदानी स्थिति के अनुरूप होनी चाहिए, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव किसानों से जुड़े अनेक लाभों पर पड़ेगा। जिले में सर्वे की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं निगरानी की जाएगी तथा किसी भी कमी या त्रुटि का समय रहते निराकरण किया जाएगा।


सत्यापन की प्रक्रिया में 2 अक्टूबर 2026 को आयोजित ग्राम सभाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस दिन प्रत्येक ग्राम सभा में डीसीएस के अंतर्गत दर्ज किसानों, फसलों एवं रकबे का ग्रामवार विवरण पढ़कर सुनाया जाएगा, ताकि ग्रामवासी उसका सत्यापन कर सकें।

इसके लिए प्रत्येक ग्राम सभा हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जो विवरण का विधिवत वाचन एवं किसानों को समुचित जानकारी देना सुनिश्चित करेंगे। कोई पात्र किसान छूटा पाए जाने अथवा फसल या रकबे संबंधी विवरण में त्रुटि मिलने पर तत्काल सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि इन आंकड़ों की शुद्धता एवं विश्वसनीयता में किसी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं होगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!