
राजपुर। बलरामपुर कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है इस तारतम्य में राजपुर में एसडीएम तहसीलदार थाना प्रभारी एवँ आबकारी की संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई करते हुए होटल से अंग्रेजी शराब को जप्त कर कारवाई किया है।
बलरामपुर कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देश पर जिले में लगातार अवैध शराब रखने एवं बेचने वालों पर कार्रवाई की जा रही है जिला प्रशासन के सख्त निर्देश पर होटलों ढाबों में चल रहे अवैध शराब का गोरखधंधा पर लगाम लगाने हेतु अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस तारतम्य में रविवार की रात राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान तहसीलदार नरेंद्र कंवर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह एवँ आबकारी के सयुंक्त टीम ने अजय होटल में दबिश देते हुए 720 एमएल विदेशी मदिरा शराब को जप्त कर आबकारी अधिनियम के तहत होटल संचालक के खिलाफ कार्यवाही की है। अधिकारियों के टीम के द्वारा अचानक की जा रही इस कार्यवाही से होटलों व ढाबा संचालको में हड़कंप मचा हुआ है।



