September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिले में नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा,,, भारी मात्रा में इंजेक्शन एवं टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार…

बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी थाना चौकी प्रभारियों को नशा करने वालों एवं नशे का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सख्त निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के दिशा निर्देश एवं एसडीओपी रामानुजगंज बाजीलाल सिंह के मार्गदर्शन में रामानुजगंज पुलिस के द्वारा मुखबिर तैनात कर नशे का अवैध धंधा करने वालों पर नजर रखी जा रही थी , इसी दौरान दिनांक 12.10.25 को पुलिस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोनार मोहल्ला टंडवा थाना गढ़वा झारखंड निवासी मंटू सोनी पिता प्रमोद सोनी उम्र 21 वर्ष  भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन एवं टैबलेट रखा है और रामानुजगंज रिंग रोड  में ग्राहक की तलाश में घूम रहा है।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी करते हुए धर दबोचा।

        मंटू के हाथ में रखे झोले को तलाशी लेने पर झोले से 210 नग alprazolam टेबलेट, 07 एम्पुल rexogesic इंजेक्शन एवं 05 एम्पुल avil इंजेक्शन को जप्त किया गया।आरोपी मंटू सोनी से उक्त नशे का इंजेक्शन और टेबलेट के बारे में पूछताछ करने पर उसके द्वारा गोदरमाना झारखंड निवासी दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता पिता मनोज गुप्ता से खरीद कर ग्राहकों को बेचने के लिए लाना बताया गया।

          प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए आरोपी दिलीप गुप्ता के गोदरमाना स्थित घर में दबिश देकर उसे पकड़ा गया, तथा आरोपी मंटू सोनी पिता प्रमोद सोनी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम टंडवा थाना गढ़वा झारखंड, हाल निवास वार्ड क्रमांक 07 रामानुजगंज एवँ दिलीप उर्फ भलटू गुप्ता पिता मनोज गुप्ता उम्र 21 वर्ष निवासी गोदरमाना थाना रंका जिला गढ़वा झारखंड के विरुद्ध थाना रामानुजगंज में धारा 21(सी) NDPS act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

      उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अजय साहू थाना प्रभारी रामानुजगंज, उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अतुल दुबे, प्रधान आरक्षक मायापति सिंह, नारायण तिवारी, महामाया शर्मा, विजय गुप्ता, आरक्षक आनंद गुप्ता , निकेश सिंह की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!