September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

किसानों का टोकन नहीं कटने से किसान हुए उग्र,,,एनएच 343 को किया जाम…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर धान खरीदी केंद्र में लिमिट बढ़ाई जाने की मांग और टोकन नहीं काटने की समस्या से परेशान किसानों ने आज शुक्रवार 19 दिसंबर को दोपहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर चक्का जाम कर दिया। धान नहीं बिकने से किसान बेहद परेशान दिखाई दे रहे थे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए।

     किसानों का कहना था कि उनका धान खरीदा नहीं जा रहा है और टोकन नहीं काटने से वह लगातार समिति के चक्कर काट रहे हैं। मौके पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त हुआ। जिले में राजपुर एक बड़ा धान खरीदी केंद्र है जहां पर लगभग 1200 से अधिक किसान पंजीकृत हैं। प्रतिदिन यहां किसानों से 2000 कुंटल धान की खरीदी करने का लक्ष्य है लेकिन इसके बावजूद किसानों की संख्या ज्यादा होने से किसान धान नहीं बिक्री कर पा रहे हैं। आज भारी संख्या में किसान अपना धान लेकर समिति में पहुंचे हुए थे और टोकन काटने की बात कह रहे थे जब उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परेशान किसान खुद के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और जमकर आंदोलन किया। किसानों का कहना है कि लगातार में समिति केंद्र के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका टोकन नहीं कट रहा है समय बीतता जा रहा है और वे धान नहीं बेच पा रहे हैं। कुछ किसानों को तो यह भी कहना है कि हम अनपढ़ हैं हमें कुछ नहीं आता है ऐसे में हम मोबाइल का उपयोग भी नहीं कर पाए तो कैसे ऑनलाइन टोकन काटे। किसानों का गुस्सा आज साफ देखने को मिला कि धान उगाने के बाद अगर फसल की बिक्री नहीं होती है तो वह कितना दर्द में रहते हैं। किसानों के आंदोलन को देखने के बाद मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची थी इसके अलावा एसडीएम तहसीलदार और राजस्व की पूरी टीम यहाँ मौजूद थे। कलेक्टर से टेलिफोनिक चर्चा करने और लिमिट बढ़ाया जाने की सहमति बनाने के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त किया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!