September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

आवासीय संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं के लिए समीक्षा बैठक सम्पन्न

बलरामपुर संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले के हॉस्टल, आश्रम एवं क्रीड़ा परिसरों के अधीक्षकों, मंडल संयोजकों तथा क्षेत्र संयोजकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आदिवासी विद्यार्थियों के लिए संचालित आवासीय संस्थानों की व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान हॉस्टल एवं आश्रमों के सुचारू संचालन, बंद खातों के समायोजन, शीतकाल को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों हेतु गर्म कपड़ों की समुचित व्यवस्था तथा भोजन सारिणी का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सहायक आयुक्त सुश्री समीक्षा जायसवाल ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएँ शासन के निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएँ।
         बैठक में विद्यार्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं गुणवत्तापूर्ण देखरेख को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। सहायक आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि आवासीय संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखें तथा नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!