November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित

बलरामपुर। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (डीए-जेजीयूए) के अंतर्गत वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिले के चयनित ग्रामों में तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने हेतु तकनीकी सहयोगी संस्था, सिविल सोसायटी ऑर्गेनाइजेशन अथवा स्थानीय संस्था के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


चयनित संस्था द्वारा ग्राम सभाओं को विभागीय योजनाओं के माध्यम से आजीविका संवर्धन एवं वन प्रबंधन में सहयोग, सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों की मान्यता प्रक्रिया में दावा निर्धारण, पारंपरिक सीमाओं के सीमांकन एवं मानचित्रण तथा सामुदायिक वन संसाधनों के प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों में तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा।


पात्रता के अनुसार आवेदक संस्था का सोसायटी पंजीकरण अधिनियम 1860 अथवा राज्य सोसायटी पंजीकरण के तहत पंजीकृत सोसायटी, सार्वजनिक ट्रस्ट या कंपनी अधिनियम 2013 के तहत गैर-लाभकारी संस्था होना आवश्यक है। इसके साथ ही गत वर्ष तक वित्तीय ऑडिट पूर्ण होना, नीति आयोग के दर्पण पोर्टल में पंजीकरण तथा छत्तीसगढ़ के किसी जिले या विकासखंड में वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन में न्यूनतम तीन वर्षों का अनुभव अनिवार्य है।


इच्छुक पात्र संस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुसार आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 25 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, बलरामपुर-रामानुजगंज में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकती हैं। विस्तृत जानकारी जिले के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट balrampur.nic.in पर उपलब्ध है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!