September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
क्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिविदेशव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामद

बलरामपुर। जिले में पशु तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रघुनाथनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों को उत्तर प्रदेश ले जा रहे एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 34 नग भैंस व भैंसा को सुरक्षित जप्त किया है।

​16 सितंबर की रात रघुनाथनगर पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त और पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि कुछ तस्कर ग्राम केसारी के रास्ते मवेशियों को पैदल हांकते हुए अवैध रूप से उत्तर प्रदेश ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम केसारी में घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्करों ने भागने की कोशिश की, जिसमें घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर उसके अन्य साथी फरार होने में सफल रहे। ​पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक सोनवानी (24 वर्ष), पिता गोपीचंद सोनवानी, निवासी ग्राम केसारी, थाना रघुनाथनगर के रूप में हुई है।

पुलिस ने मौके से 34 नग मवेशी जप्त कर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111(2), छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक डाकेश्वर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक फिलिरियुस टोप्पो, प्रधान आरक्षक निर्मल तिर्की, नानसाय खलखो और आरक्षक राममूरत यादव की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!