September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

कोटपाली में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक संपन्न,कुरीतियों के उन्मूलन,नशाबंदी और बालिका शिक्षा पर दिया गया जोरब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागत
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

ब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…

बलरामपुर (​राजपुर)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक महुआपारा के खेल मैदान में चल रही चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता 2026-27’ का शनिवार को समापन हुआ। 16 से 19 सितंबर तक चले इस खेल में ग्रामीण और स्कूली स्तर की प्रतिभाओं ने जमकर अपना कौशल दिखाया।

समापन समारोह की मुख्य अतिथि सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा रहीं, जबकि अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष विनय भगत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल, धरम सिंह, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, मुकेश गुप्ता और जगवंशी यादव मौजूद रहे।

12 खेल विधाओं में दिखा दमखम :-

प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग के बीच 12 प्रमुख खेल विधाओं में कड़े मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले दौड़, गोला फेंक, रस्साकसी, कबड्डी, खो-खो, तवा फेंक, भाला फेंक, ऊंची कूद और लंबी कूद की स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसे देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे।

प्रतिभाओं को जिला और राज्य स्तर पर मिलेगा बड़ा मंच: विधायक

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश भर में खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम हो रहा है। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा, “सरगुजा ओलंपिक के जरिए ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिला है। ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला और फिर राज्य स्तर तक मंच उपलब्ध कराया जाएगा।”

एसडीएम व नोडल अधिकारी देवेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खिलाड़ी अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन से राजपुर और पूरे प्रदेश का नाम रोशन करें।

oplus_2

रस्साकशी के रोमांचक मुकाबले में शासन ने प्रशासन को चटाई धूल

खेल मैदान में शासन (जनप्रतिनिधियों) और प्रशासन (अधिकारियों-कर्मचारियों) के बीच रस्साकशी का एक बेहद रोमांचक व दोस्ताना मुकाबला आयोजित किया गया। मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों पक्षों के बीच जबरदस्त जोर आजमाइश देखने को मिली।

oplus_2

मैदान के दोनों छोर पर खिलाड़ियों ने पूरी ताकत और तालमेल के साथ रस्सी अपनी ओर खींचने का भरपूर प्रयास किया। दर्शकों और ग्रामीणों की भारी भीड़ ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। कड़े संघर्ष और अंतिम पलों के दमदार प्रदर्शन के दम पर आखिरकार शासन की टीम ने जीत दर्ज की। मैच के समापन पर उपस्थित लोगों ने दोनों टीमों की खेल भावना की जमकर सराहना की। 

प्रशासनिक अमला और गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

प्रतियोगिता का सफल संचालन प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ संजय दुबे, बीईओ जे आर नागदेव, करारोपण अधिकारी दिलीप जायसवाल,कृष्णानंद तिवारी, अशोक गुप्ता, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, बबलू यादव और संतोष तिवारी मुख्य रूप से मौजूद रहे। मंच संचालन शिक्षक रामरतन द्वारा किया गया।

बलरामपुर में जिला स्तर पर होंगी हॉकी और कुश्ती प्रतियोगिताएं

सरगुजा ओलंपिक के तहत आगामी चरणों में बलरामपुर में दो जिलों के स्तर पर हॉकी और कुश्ती प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले सभी विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!