August 1, 2026 |

BREAKING NEWS

सामाजिक सेवा में मिसाल,राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज को सरगुजा संभाग स्तर पर मिला विशेष सम्माननाबालिगों द्वारा वाहन संचालन के विरुद्ध विशेष अभियान,21 प्रकरणों में की गई चालानी कार्यवाहीबाइक चोरी के मामले में तीन अपचारी बालक गिरफ्तारचार लाख की चोरी का खुलासा,चोरी के जेवर मणप्पुरम बैंक में गिरवी रख ली लोन,तीन आरोपी गिरफ्तारबीजेपी अध्यक्ष सड़क हादसे में हुए घायल,झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्तीप्राथमिक वनोपज सहकारी संघ में प्रबंधक के रिक्त पदों पर भर्ती, 3 सितंबर तक आवेदन आमंत्रितअनियमितता पर प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोगवार की प्रभारी अधीक्षिका दायित्व से मुक्तदूरस्थ आदिवासी अंचल के किसान पुत्र ने स्वंय से पढ़ाई कर नीट में पाई सफलताकलेक्टर बनीं बच्चों की शिक्षिका, बच्चों से पूछा पाठ एवं पहाड़ा और कराया अभ्यासनौनिहालों के बीच पहुंचीं कलेक्टर, पोषण, शिक्षा और व्यवस्थाओं की बारीकी से की पड़ताल
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उत्तरप्रदेश पुलिस के सहयोग से मवेशी तस्करी को विफ़ल करने में थाना बसंतपुर को मिली कामयाबी,,,पुलिस को देख चालक वाहन लेकर भाग रहा था…

बलरामपुर/बसंतपुर। तस्करों द्वारा अम्बिकापुर से उत्तरप्रदेश ले जा रहे मवेशियों को पुलिस ने पीछा करते हुए उत्तरप्रदेश पुलिस के सहयोग से ग्राम बकरिवा थाना बीजपुर के पास पकड़ने में सफलता पाई है। वाहन चालक वाहन को ना रोककर तेज गति से भाग रहा था।

       पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 18 दिसंबर को पुलिस को मुखबीर के सूचना मिला कि वाहन क्रमांक युपी 70 एमटी 6909 में क्रूरतापूर्वक मवेशी ठुस ठुस कर भरकर अम्बिकापुर की ओर से उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा है। सूचना पर आरक्षक विवेक सिंह, आर० अनिल पण्डवार नगर सैनिक रंजित लहरे अन्य लोगों के साथ ग्राम बसंतपुर थाना गेट के सामने एमसीपी लगाकर मुखबीर सूचना तस्दीक हेतु वाहनो की चेकिंग कर रहा थे। इसी दौरान वाड्रफनगर की ओर से उक्त वाहन क्रमांक युपी 70 एमटी 6909 आता दिखा जिसे रोकने का प्रयास किये जाने पर चालक वाहन को ना रोककर तेज गति से चलाकर भाग रहा था जिसे उत्तर प्रदेश के पुलिस के सहयोग से वाहन को रोकने का प्रयास किये जाने पर वाहन चालक के द्वारा वाहन को ग्राम बकरिवा थाना बीजपुर के पास छोडकर वाहन चालक फरार हो गया। उक्त वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में क्रूरतापूर्वक ठुस-ठुस कर कुल 18 नग भैसो को भरकर उत्तर प्रदेश की ओर बुचड़ खाना ले जा रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं ग्रामीणो के सहयोग से वाहन को लाकर भैस एवं वाहन की जप्ती तथा उक्त वाहन के चालक के विरूद्ध धारा छ०ग० पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 (1-घ) एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179 (1) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

        इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक पंकज पोर्ते, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक अनिल पण्डवार नगर सैनिक रंजित लहरे थाना बीजपुर उत्तर प्रदेश के उप निरीक्षक दुनिया सिंह हरिशचन्द शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!