November 6, 2026 |

BREAKING NEWS

बोलेरो की स्टेपनी चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार40 लाख की लागत से बना छठ घाट विवादों में,निरीक्षण के बाद भड़के सांसद चिंतामणि महाराजदीपावली पर खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच, 22 प्रतिष्ठानों से 11 नमूने परीक्षण हेतु भेजे गएश्रीमती अर्पणा दीक्षित बनीं रक्षा गौधाम फाउंडेशन की बलरामपुर जिलाध्यक्षसामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

पंचायत विकास कार्य में तेजी लाने जिला पंचायत सीईओ की सक्रिय पहल,,,समीक्षा बैठक लेकर प्रगति लाने दिए निर्देश…

योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर दिया जोर

बलरामपुर। जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के द्वारा विकासखंड स्तर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत बलरामपुर के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना , स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने क्रियान्वयन में गति लाने सचिवों, रोजगार सहायकों, बीएफटी, आवास मित्रों, तकनीकी सहायकों को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए श्रीमती तोमर ने एजेंडा के अनुरूप ई-केवाईसी की प्रगति, अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने, जॉब कार्ड सत्यापन, महिला मानव दिवस लेबर की सहभागिता, नए प्रस्तावों तथा आजीविका डबरी निर्माण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि पात्र हितग्राहियों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराएं तथा महिला सहभागिता को बढ़ावा दे। जिला पंचायत सीईओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित एवं प्रगतिरत आवासों की समीक्षा करते हुए समयबद्ध रूप से आवास पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही पीएम जनमन आवास योजना, नक्सल पीड़ित विशेष आवास की प्रगति की जानकारी लेते हुए तेजी लाने को कहा। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों , पंचायत एवं ग्रामीण विकास से संबंधित निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर पूर्ण करने आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय से कार्य कर प्रगति लाने के निर्देश दिए उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए, इसके लिए सभी संबंधित अमला जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।
बैठक में जनपद सीईओ दीपराज कांत संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी अमला एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!