November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाखेलछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन,पेनल्टी शूटआउट में सेंट लैला राजपुर बनी चैंपियन

राजपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मंडल राजपुर के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। खिताबी मुकाबला सेंट लैला राजपुर और सेवारी की टीमों के मध्य खेला गया, जिसमें कड़े संघर्ष के बाद सेंट लैला राजपुर ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।

रोमांचक मुकाबले का पेनल्टी शूटआउट में फैसला

फाइनल मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके पश्चात मैच का निर्णय पेनल्टी शूटआउट के जरिए किया गया, जिसमें सेंट लैला राजपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

समापन समारोह में विजेता टीम सेंट लैला राजपुर को 31,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम सेवारी को 21,000 रुपये नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामरी विधायक श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा उपस्थित रहीं। उनके साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंगलम पांडे, जनपद पंचायत राजपुर के अध्यक्ष विनय भगत, भाजपा राजपुर मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप मराबी, मंडल महामंत्री बबलू यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, स्थानीय सरपंच श्रीमती उषा किरण तिर्की एवं उपसरपंच श्रीमती आसमुनी विशेष रूप से मंचासीन रहे।

​कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला मंत्री रितिक सिंह, सुनील गुप्ता, अमित यादव, उदय यादव, सावंत त्रिपाठी, रोशन गुप्ता, मंडल खेल एवं कला प्रमुख ध्रुव सोनी सहित युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक बताया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!