October 31, 2026 |

BREAKING NEWS

उल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगातआत्मानंद स्कूल में आसाराम की तस्वीर वाली पुस्तक बांटने पर विवाद,DEO ने दिए जांच के आदेशरात में पहाड़ी कोरवा बालिका छात्रावास पहुँचीं कलेक्टर,कमरों में बैठकर छात्राओं से पढ़वाई हिंदी व अंग्रेजी की किताबें,बढ़ाया हौसलायूपी से अवैध रूप से लाया जा रहा 37 बोरी धान सहित ट्रेक्टर जब्तबलरामपुर में कांग्रेस की पत्रकारवार्ता,‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत मोदी सरकार पर वोट चोरी के आरोप
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

ब्लैकबोर्ड पर चॉक थाम शिक्षिका बनीं कलेक्टर,बच्चों को दिया टॉपर और अफसर बनने का मंत्र

बलरामपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महाराजगंज में उस समय एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब जिले की कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी औचक निरीक्षण के लिए पहुँचीं। प्रशासनिक व्यस्तताओं के बीच कलेक्टर अचानक एक शिक्षिका की भूमिका में नजर आईं और कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से सीधे रूबरू हुईं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं (वाणिज्य, कला व जीवविज्ञान) के कमरों में जाकर शैक्षणिक गुणवत्ता और पाठ्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की।

​ब्लैकबोर्ड पर लिखा वानस्पतिक नाम, ग्लोब से समझाया भूगोल

कक्षा 11वीं जीवविज्ञान की क्लास में कलेक्टर ने स्वयं चॉक उठाकर ब्लैकबोर्ड पर ‘‘मैंगिफेरा इंडिका’’ लिखा और छात्रों से सवाल पूछा। विद्यार्थियों ने भी बिना झिझक तुरंत जवाब दिया कि यह आम का वैज्ञानिक नाम है। बच्चों की त्वरित प्रतिक्रिया से खुश होकर उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। वहीं, कक्षा 11वीं कला संकाय में उन्होंने ग्लोब के जरिए देशों की भौगोलिक स्थिति को व्यावहारिक रूप से समझाकर भूगोल की बारीकियों से अवगत कराया।

​‘टॉपर बनें, डॉक्टर-इंजीनियर और आईएएस बनकर नाम रोशन करें’

विद्यार्थियों में उत्साह भरते हुए कलेक्टर ने परीक्षा के लिए समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास और पैटर्न आधारित तैयारी के गुर सिखाए। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे बड़े सपने देखें, लगन से पढ़ाई करें और डॉक्टर, इंजीनियर या आईएएस अधिकारी बनकर अपने माता-पिता और जिले का गौरव बढ़ाएं।

​शिक्षकों और प्राचार्य को दिए कड़े निर्देश

शैक्षणिक स्तर को और मजबूत करने के लिए कलेक्टर ने प्राचार्य एवं शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ​कक्षाओं की नियमित मॉनिटरिंग हो और रोजाना क्लासवर्क व होमवर्क के जरिए अभ्यास कराया जाए। ​बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों को पुराने प्रश्नपत्र हल कराएं और पाठ्यक्रम का लगातार रिवीजन कराएं। विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक कार्य (प्रैक्टिकल) सुनिश्चित किए जाएं। ​शिक्षक सरल और रुचिकर शिक्षण विधियों का उपयोग करें, ताकि कठिन विषय भी आसानी से समझ आ सकें।

​कलेक्टर ने रेखांकित किया कि शिक्षकों का समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की वास्तविक नींव है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!