June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम सिधमा में किया गया पौधा रोपणप्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाईमोर गांव मोर पानी अभियान से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बलरामपुर,भू-जल संवर्धन की दिशा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदानबच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपणजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेशबैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभरायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
lifestylepoliticstechnologyआस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़

बलरामपुर जिले में डायल 112 शुरू,,,आपातकालीन सेवा के लिए 24 घंटे रहेगी तत्पर…

बलरामपुर। जिले में इमरजेेंसी डाॅयल 112 सेवा शुरू,आमजन की सुरक्षा हेतु 24 घंटे रहेगी तत्पर।आम नागरिक डायल 112 पर काॅल कर तत्काल बलरामपुर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

            केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिनांक 18.05.2026 को संपूर्ण राज्य में 400 वाहनों को किया गया था रवाना। इस क्रम में जिला बलरापमुर अंतर्गत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देश में जिले के पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में इमरजेंसी सेवा डायल 112 सेवा शुरू करने कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतापपुर विधानसभा श्रीमती शकुंतला पोर्ते द्वारा 10 इमरजेेंसी डाॅयल 112 को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही सांसद सरगुजा चितामणी महाराज द्वारा उक्त कार्यक्रम में आनलाईन वर्चूल विडीयो काॅन्फ्रंेसिंग के माध्यम से समलित होकर आम जनों को संबोधित किया।

        जिले में आमजन की सुरक्षा एवं त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित डायल 112 सेवा निरंतर प्रभावी रूप से कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है। किसी भी आपातकालीन स्थिति जैसे फायर ब्रिगेड सेवा, सड़क दुर्घटना, एम्बुलेंस सेवा ,मारपीट, चोरी, महिला सुरक्षा, घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटना अथवा अन्य संकट की स्थिति में आम नागरिक डायल 112 पर काॅल कर तत्काल बलरामपुर पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाती है तथा पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह सेवा 24 घंटे संचालित रहती है और जिले के सभी क्षेत्रों में सक्रिय है।आमजन से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना घबराए डायल 112 पर संपर्क करें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही फर्जी अथवा अनावश्यक काॅल करने से बचें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके। जिला पुलिस बलरामपुर नागरिकों की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

          उक्त कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक श्रीमति शकुंतला पोर्ते पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, जिला वन मंडल अधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ श्रीमति नयनतारा सिंह, अति पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी एवं माननीय जन प्रतिनिधिगण एवं पुलिस विभाग से अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!