September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

सुरक्षा मानकों के अनदेखी से क्रेशरों में हो रही दुर्घटनाएं,,,अधिकांश क्रेशर अवैध – उमेश झा

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम भिलाई खुर्द में हाल ही में हुई दुर्घटना के बाद क्षेत्र में संचालित क्रेशरों को लेकर सवाल तेज हो गई हैं। राजपुर के अधिवक्ता उमेश झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन और खनिज विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राजपुर विकासखंड में लगभग 35 से 40 क्रेशरों का संचालन हो रहा है, जिनमें से अधिकांश अवैध रूप से संचालित बताए जाते हैं।
         अधिवक्ता उमेश झा ने कहा कि क्षेत्र में संचालित कई क्रेशर शासन के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। क्रेशरों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन संबंधित विभाग केवल घटनाओं के बाद औपचारिक जांच कर मामले को शांत करने का प्रयास करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की नींद तब खुलती है जब कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती है, जबकि नियमित निगरानी और कार्रवाई नहीं की जाती।
          उन्होंने कहा कि कई क्रेशर संचालक नियमों के विपरीत खनन कर रहे हैं। पट्टे की निर्धारित सीमा से बाहर जाकर शासकीय एवं वन भूमि में भी अवैध उत्खनन किए जाने की बात सामने आती रही है। इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों और क्रेशर संचालकों के बीच सांठगांठ होने के कारण जांच प्रभावित होती है और वास्तविक स्थिति सामने नहीं आ पाती।
        उमेश झा ने यह भी कहा कि राजपुर क्षेत्र में कई क्रेशर स्कूल, आईटीआई कॉलेज और रिहायशी बस्तियों के समीप संचालित हो रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को लगातार खतरा बना रहता है। धूल, शोर और भारी वाहनों की आवाजाही से आम नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन बने हुए हैं।
          उन्होंने मांग की कि जिले में संचालित सभी क्रेशरों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जिन क्रेशरों का संचालन नियम विरुद्ध पाया जाए, उन पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध उत्खनन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!