November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियाछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर का 10 घंटे का मैराथन दौरा, योजनाओं की जांची धरातलीय हकीकत, लापरवाही पर गिरी गाज

बलरामपुर। शासन की जनकल्याणकारी एवं अधोसंरचना विकास योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को परखने के लिए बलरामपुर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने शंकरगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों का 10 घंटे तक सघन मैराथन दौरा किया। सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस औचक निरीक्षण में प्रशासन जिले के अंतिम छोर तक पहुंचा। निरीक्षण के दौरान जहां उत्कृष्ट कार्यों को सराहना मिली, वहीं शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई भी की गई।

लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई

कुंदी खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र में रेडी-टू-ईट व दलिया के स्टॉक मिलान में गड़बड़ी मिली। बच्चों को समय पर नाश्ता न मिलने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कार्यकर्ता का मानदेय रोकने और सीडीपीओ को निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए।

सड़क निर्माण कार्य बंद कराया:

बेलकोना के धारा नगर (हरिनलेटा मार्ग) में पीएमजीएसवाई के तहत बन रही सड़क व नाली निर्माण में गिट्टी का साइज अमानक पाया गया। कलेक्टर ने तत्काल काम रुकवाते हुए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा कार्यपालन अभियंता को मौके पर भौतिक सत्यापन करने का आदेश दिया।

आत्मीय संवाद और महिला सशक्तीकरण की सराहना

पहाड़ी कोरवा बाहुल्य ग्राम पतरापारा में कलेक्टर का आत्मीय रुख देखने को मिला। यहां ग्रामीणों की बाड़ियों में लहलहाती टमाटर, मिर्च, सेम और गोभी की खेती देखकर उन्होंने महिलाओं के परिश्रम की प्रशंसा की। एनआरएलएम के तहत 18 स्व-सहायता समूहों की 108 महिलाएं सब्जी उत्पादन से जुड़कर ‘लखपति दीदी’ बन रही हैं। इस दौरान ग्रामीण श्रीमती सोनिया शांडिल्य द्वारा भेंट किए गए ताजे टमाटरों में से एक टमाटर प्रतीक स्वरूप स्वीकार कर कलेक्टर ने उनके प्रयासों का मान बढ़ाया।

नल-जल और पीएम जनमन की समीक्षा

​मानपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत कलेक्टर ने ग्रामीण निर्मल सोनवानी के घर पहुंचकर सीधे नल से जल आपूर्ति की स्थिति जांची और सब-इंजीनियर को प्रत्येक घर में निर्बाध पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, पीएम जनमन योजना के तहत पहाड़ी कोरवा परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं तथा बिजली, पानी और आंगनबाड़ी सर्वे के लिए अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

​दौरे के दौरान कलेक्टर ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पहाड़ी कोरवा कन्या शिक्षा परिसर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और एफपीओ कृषि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया। भ्रमण का समापन आमाकोना बहुद्देशीय केंद्र में स्वास्थ्य व पोषण सेवाओं की समीक्षा के साथ हुआ। निरीक्षण में एसडीएम विवेक अनमोल टोप्पो, जनपद सीईओ संजय दुबे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!