November 1, 2026 |

BREAKING NEWS

कोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्तउल्लास कार्यक्रम के तहत दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेभर में जलेगा ‘एक दीप साक्षरता का’कलेक्टर ने किया राज्योत्सव स्थल का निरीक्षण, मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएँ समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विचार रखेंगे बलरामपुर के युवा,3 नवंबर को जिला स्तरीय युवा संसदसूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,22 लीटर अवैध महुआ व मध्य प्रदेश की विदेशी शराब जब्तबलरामपुर जिले में भारी बारिश की आशंका, 29 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषितपूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय लरंग साय की प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 202 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनाबलरामपुरलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा और एनकोर्ड बैठक में दिए सख्त निर्देश,रिफ्लेक्टर,सांकेतिक बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाने पर कलेक्टर का जोर

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं नार्काे समन्वय केंद्र (एनकोर्ड) की बैठक लेकर सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


सड़क सुरक्षा की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने राष्ट्रीय एवं राजकीय मार्गों से जुड़ने वाले टी-जंक्शनों पर स्पीड ब्रेकर लगाने और स्वीकृत कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से टी-जंक्शन के चिन्हित स्थलों की जानकारी ली, जिस पर बरियों में टी-जंक्शन निर्माण की जानकारी दी गई, वहीं तातापानी में राष्ट्रीय राजमार्ग के बीटी कार्य के बाद टी-जंक्शन बनाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटनाओं को नगण्य करने के लिए सड़कों पर रिफ्लेक्टर और सांकेतिक बोर्ड लगाना आवश्यक है।

उन्होंने मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाने, आवारा व घुमंतू पशुओं को सड़क से दूर रखने के लिए कार्ययोजना बनाकर प्रबंधन करने के निर्देश दिए। साथ ही ओवरस्पीड व ओवरलोड वाहनों पर लगाम लगाने और प्रेशर हॉर्न, बीमा, फिटनेस व परमिट के बिना चल रहे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
एनकोर्ड की समीक्षा में कलेक्टर ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि जिन मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, उन्हें नोटिस जारी किया जाए और निर्धारित समय में पालन न होने पर दुकान सील करने या लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित करने की कार्रवाई की जाए।

मेडिकल स्टोर्स में कार्यरत कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन व पुलिस वेरिफिकेशन कराने तथा कोटपा एक्ट के तहत पान, किराना एवं अन्य संबंधित दुकानों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। छिपकर गांजा व अफीम की खेती करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कृषि, वन, पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बनाकर विशेष रूप से बाड़ी में सर्वे और औचक निरीक्षण करने को की बात कही ।


कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के उप संचालक को नशा मुक्ति अभियान चलाने तथा पीएम जनमन योजना के तहत चिन्हित गांवों में नुक्कड़ नाटक व अन्य माध्यमों से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देने के निर्देश दिए, ताकि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!