
बासेन (राजपुर)। रक्षा गौधाम फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्षा गौ सेवा आश्रम, बासेन में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक एवं सेवाभावी आयोजन में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग, मानवता और सामाजिक समरसता की भावना को बढ़ावा देना रहा। भंडारे के माध्यम से फाउंडेशन के सेवादारों ने आमजन तक निस्वार्थ सेवा और समर्पण का संदेश पहुंचाया।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि रक्षा गौधाम फाउंडेशन गौसेवा, समाजसेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर समर्पित है। जनसहयोग से जरूरतमंदों की मदद करना और समाज में मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करना संस्था का प्राथमिक लक्ष्य है।
कार्यक्रम के अंत में फाउंडेशन ने भंडारे को सफल बनाने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोगकर्ताओं का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी व सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।



