July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों को प्रतिदिन देना होगा व्यय लेखा व्यय,,,अनुवीक्षण के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न…

बलरामपुर। नगर पालिका निर्वाचन 2025 के तहत् जिला निर्वाचन कार्यालय के सभाकक्ष में निर्वाचन व्यय लेखा, आदर्श आचार संहिता की जानकारी देने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक व्यय प्रेक्षक श्री गौरीशंकर जागृति की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में व्यय प्रेक्षक श्री गौरीशंकर जागृति ने बताया कि नगर पालिका निर्वाचन के अंतर्गत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिदिन के खर्च का ब्यौरा जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित व्यय लेखा कक्ष में प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन खर्चों का रख-रखाव, नाम निर्देशन की तिथि से परिणाम घोषित होने तक निर्वाचन के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी स्वयं या उसके निर्वाचित एजेंट द्वारा निर्वाचन के संबंध में सभी व्ययों का सही लेखा रखना होगा। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आर.एस. लाल ने बताया कि नगरीय निकाय निर्वाचन में नगर पंचायत के अभ्यर्थी 75 हजार रुपये तथा नगर पालिका के अभ्यर्थी 02 लाख तक व्यय कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी राजनैतिक दल निर्वाचन के दौरान असंवैधानिक वस्तुओं का प्रयोग न करें। साथ ही उन्होंने निर्वाचन को लेकर निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण के संबंध में निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही नगर पंचायत राजपुर में व्यय प्रेक्षक श्री गौरीशंकर जागृति द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों की बैठक लेकर आदर्श आचार संहिता, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं व्यय लेखा संधारण के अनुदेश की जानकारी दी गई।
      बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित श्रीवास्तव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रजीव जेम्स कुजूर व्यय लेखा अनुवीक्षण के अधिकारी दशरथ प्रसाद सोनी व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

वार्डों में ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की दी जा रही जानकारी नागरिक निकाय निर्वाचन में आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास :- आगामी नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों में शत्-प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से जिले में मतदाताओं को नियमित रूप जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशन में 7 फरवरी 2025 तक निर्धारित स्थानों में नागरिकों के लिए ईवीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां नागरिक आकर प्रदर्शन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया को समझ रहे हैं। जिससे नागरिकों में जागरूकता बढ़ रही है।
नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास :-
डमी ईवीएम के माध्यम से किए जा रहे इस प्रदर्शन से आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मास्टर ट्रेनर के द्वारा लगातार जानकारी दी जा रही है ताकि सभी नागरिकों को मतदान की प्रक्रिया की सही जानकारी हो सके और आगामी चुनावों में वे बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।


अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए होगा ईवीएम से मतदान :-
इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान ईवीएम के माध्यम से होगा। निर्वाचन अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मतदाताओं को दोनों पदों के लिए अलग-अलग बटन दबाने होंगे। पहले अध्यक्ष पद के लिए बटन दबाने पर हल्की बीप की आवाज आएगी, और पार्षद पद के लिए बटन दबाने पर लंबी बीप सुनाई देगी, जो इस बात का संकेत होगा कि मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!