July 25, 2026 |

BREAKING NEWS

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने गंगापुर में 15 लीटर महुआ शराब एवं 200 किलोग्राम महुआ लाहन किया जप्त,आरोपी विजय गिरी गिरफ्तारप्रदेश स्तरीय राइफल प्रतिस्पर्धा में किया डीएवी स्कूल के अभिरथ सिंह देव ने किया कमाल,,,सिल्वर मेडल किया अपने नाम…जनपद पंचायत राजपुर में सामान्य सभा की बैठक,विभागों की समीक्षा एवँ विकास कार्यों पर की गई विस्तृत चर्चाआचरण नियमों के उल्लंघन पर भेलवाडीह पंचायत सचिव निलंबितरामानुजगंज में नो एंट्री पर यातायात विभाग की कार्यवाही,98,600 रुपये की शमन शुल्क किया गया वसूलसुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने चलाया जा रहा सघन जांच अभियान,वाड्रफनगर में नियमों उल्लंघन पर 15 हजार रुपये की चालानी कार्रवाईजिले के ग्राम पंचायत कोटडीह ने राष्ट्रीय सुजल ग्राम संवाद में किया छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व,राष्ट्रीय मंच पर कोटडीह ने साझा किया जल जीवन मिशन का सफलता मॉडलआंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित,06 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदनप्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तार
चुनावछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जनसैलाब के साथ किया नामांकन दाखिल,,,नामांकन के दौरान कहीं दिखा एम्बुलेंस तो कोई पहुँचा पारंपरिक अंदाज में…

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मीयाँ काफी जोरो से दिखाई दे रही है शुक्रवार को भाजपा समर्थित जनपद सदस्य के प्रत्याशीयों ने इस चुनाव को लेकर पूरा दमखम दिखाया हैं।     जनपद पंचायत राजपुर क्षेत्र से भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया कोई एंबुलेंस में पहुंचा था तो कोई स्थानीय सुआ नृत्य और बाजे गाजे के साथ नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचा।

इस क्षेत्र में जितने भी जनपद सदस्य के सामान्य सीट हैं सभी जगह इस बार जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी। कई जगहों पर भाजपा नेता आपस में ही लड़ रहे हैं तो कई जगहों पर भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है।31 जनवरी शुक्रवार को बरियों,पहाड़खड़ूवा,बुढाबग़ीचा और अन्य क्षेत्रों के भाजपा समर्थित जनपद सदस्य के प्रत्याशियों ने पूरे शहर में हजारों की भीड़ के साथ रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया। जनपद सदस्य क्षेत्र बूढ़ा बगीचा पहाड़ खड़ुआ एवं बरियों तीनों क्षेत्रों के भाजपा समर्थित जनपद सदस्य के उम्मीदवारों ने जब एक साथ नामांकन रैली लेकर पहुंचे तो सड़कों व जनपद कार्यालय के सामने भारी भीड़ जमा हो गई।

नामांकन दाखिल करने के दौरान आकाश अग्रवाल


बुढाबग़ीचा सामान्य सीट से आकाश अग्रवाल ने किया नामांकन दाखिल :- जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 9 जो की सामान्य सीट है वहां से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने अपना नामांकन दाखिल किया है।31 जनवरी को जनपद सदस्य के उम्मीदवार आकाश अग्रवाल अपने क्षेत्र के हजारों समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल ऑटो रिक्शा व चार पहिया वाहनों के साथ विशाल रैली के साथ राजपुर जनपद कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। आकाश अग्रवाल की नामांकन रैली में विशेष बात यह रही की उनके पिता अशोक अग्रवाल (कोढ़ी) जो वर्तमान में बीमार हैं वह एम्बुलेंस से रैली में शामिल होकर अपने पुत्र आकाश अग्रवाल को नामांकन दाखिल कराया। जनपद सदस्य की उम्मीदवार आकाश अग्रवाल ने नामांकन दाखिल करने से पहले जनपद कार्यालय के सामने ही अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया जिसके बाद उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन दाखिल करने के दौरान श्रीमती संगीता यादव


पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष की पत्नी ने भी भरा नमांकन :- भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष रहे शिवनाथ यादव की पत्नी श्रीमती संगीता यादव ने पहाड़ खड़ूआ जनपद क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान उनके क्षेत्र से समर्थन में भारी संख्या में महिलाएं रैली में शामिल रही जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिलाओं का अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है।आपको बता दे कि शिवनाथ यादव पुर्व में राजपुर जनपद पंचायत में जनपद सदस्य रह चुके हैं और उपाध्यक्ष का पद सम्हाल चुके हैं वहीँ श्रीमती संगीता यादव भी पुर्व में जनपद सदस्य रह चुकी है। इस बार पहाड़ खड़ूआ सामान्य महिला सीट होने के कारण वे इस क्षेत्र से अपनी दावेदारी की है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!