
राजपुर। सर्व ब्राम्हण सभा द्वारा परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने हेतु मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है।
सर्व ब्राम्हण सभा बलरामपुर के जिलाध्यक्ष डॉ बी एन द्विवेदी ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दिए ज्ञापन में आग्रह किया है कि 30 अप्रैल को परशुराम जयंती (अक्षय तृतीया) पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से निवेदन किया है कि सम्पूर्ण ब्राम्हण समाज अपने अराध्य विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का जयंति वर्ष में सिर्फ एक बार अक्षय तृतीया को प्रत्येक वर्ष बड़े ही हर्ष के साथ मनाते हैं।हमारे समाज के अधिकांश सदस्य शासकीय सेवा में सेवारत होने एवं अवकाश नहीं होने के कारण उपरोक्त कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हो पाते हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के ब्राम्हणों के जनभावनाओं को देखते हुए अक्षय तृतीया (परशुराम जयंति) के दिन सम्पूर्ण राज्य में एक दिवसीय सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने की माँग की है।



