July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनबाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजाम
क्राइमगैजेट्सचुनावछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

एसीबी की टीम ने तीन अलग अलग जगहों पर की छापामार कार्यवाही,,,रिश्वत लेते हुए पटवारी बाबू सहित मंडल निरीक्षक को किया गिरफ्तार…

न्यूज डेस्क। एसीबी के टीम ने 03 अलग-अलग प्रकरण में लोकसेवक को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।एसीबी के छापामार कार्यवाही में जिला सूरजपुर में जहाँ पटवारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार तो वहीँ इसी जिले से तहसील कार्यालय प्रतापपुर में पदस्थ बाबू रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार हुआ है जबकि जिला सक्ती में आदिवासी विकास विभाग का मंडल निरीक्षक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

पटवारी मोगेन्द्र प्रताप सिंह

      छत्तीसगढ़ में एसीबी की टीम ने तीन अलग अलग जगहों पर छापामार कार्यवाही करते हुए तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पहला मामला जिला सूरजपुर का है जहाँ पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। प्रार्थी राजेश कुमार सिंह, निवासी ग्राम गोविंदपुर, तहसील प्रतापपुर जिला-सूरजपुर द्वारा एसीबी कार्यालय अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि उसके द्वारा लगभग 13000 वर्गफूट जमीन खरीदने हेतु सौदा तय किया गया था जिसकी जांच कर चौहदी बनाने हेतु पटवारी गोविंदपुर मोगेन्द्र प्रताप सिंह से मिलने पर उनके द्वारा 15,000 रू. रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी पटवारी को रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। अतः शिकायत का सत्यापन पश्चात् एसीबी अबिकापुर द्वारा ट्रेप आयोजित कर आज दिनांक 28.03.2025 को 15,000 रूपये रिश्वती रकम लेते हुये पटवारी मोगेन्द्र प्रताप सिंह को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

बाबू बृजभान सिंह

      वहीँ दूसरा मामला भी सूरजपुर जिले के तहसील कार्यालय प्रतापपुर का है जहाँ कार्यालय में पदस्थ बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।प्रार्थी शिवचरण कुमार, ग्राम पोडी, तहसील प्रतापपुर जिला सूरजपुर का निवासी है। उसके द्वारा एसीबी अंबिकापुर में शिकायत की गई थी कि उसके भाई की मृत्यु दतैल हाथी के हमले में होने से शासन से मिलने वाले हाथी क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि 6 लाख रूपये प्राप्त करने के लिये उसके द्वारा वन विभाग प्रतापपुर में आवेदन करने पश्चात् मृतक के वारिसान के नाम प्रस्ताव हेतु वन विभाग द्वारा तहसील कार्यालय प्रतापपुर से जानकारी मांगी गई थी, जहां प्रार्थी के द्वारा संपर्क करने पर वहां पदस्थ बाबू बृजभान सिंह के द्वारा जानकारी भेजने के लिये 20,000 रूपये रिश्वत की मांग की गई। प्रार्थी आरोपी बाबू को रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि उसे रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान 10,000 रूपये में सहमति बनने के पश्चात् आज दिनांक 28.03.2025 को ट्रेप आयोजित कर बाबू बृजभान सिंह को 10,000 रूपये रिश्वती रकम लेते हुये रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

        तीसरा मामला जिला सक्ती का है आदिवासी विकास विभाग में पदस्थ मंडल निरीक्षक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को पुनः सेवा में बहाल करने के एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। प्रार्थी राजेंद्र जांगडे, ग्राम कुटराबोड़, जिला सक्ती द्वारा एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसका बेटा बालक अनुसूचित जाति बालक आश्रम कुटराबीड़ में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी के रूप में चौकीदारी/रसोइया का कार्य करता है। छात्रावास में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था जिससे उसके बेटे को उसके पद से हटा दिया गया था, जिस पर प्रार्थी द्वारा आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ति के जैजैपुर कार्यालय में पदस्थ मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर से संपर्क करने पर पुनः सेवा में लेने के एवज में उसके 1.50 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन के दौरान लाख रूपये में सहमति बनी और आरोपी द्वारा प्रथम किश्त के रूप में 50,000 रू. रिश्वत ले लिया गया था। आज दिनांक 28.03.2025 को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी मंडल निरीक्षक संदीप खांडेकर को बची हुई राशि 50,000 रू. रिश्वत लेते रंगे हाथी पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!