September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

ब्लाक स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल का समापन,चयनित खिलाड़ी जिले स्तर पर दिखाएंगे अपनी प्रतिभा…मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथ
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए एनालॉग पनीर की बिक्री पर प्रतिबंध,जिले में चलाया गया जांच अभियान

बलरामपुर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रायपुर द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 18 एवं 30 के तहत पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में एनालॉग पनीर के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी, खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि जिले के प्रतिष्ठानों का जांच किया गया। निरीक्षण के दौरान विक्रेताओं को शासन के आदेश की जानकारी देते हुए केवल मानक एवं सुरक्षित डेयरी उत्पादों का ही विक्रय करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग को उपलब्ध कराएं, ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!