August 4, 2026 |

BREAKING NEWS

हाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्ताररामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंकाकलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण पर सतत कार्रवाई,विद्यालय के लगभग 1 एकड़ भूमि को कराया गया कब्जा मुक्तपिकअप वाहनों में सवारी ले जाने पर होगी सख्त कार्रवाई,बच्चों की सुरक्षा के लिए नियम विरुद्ध स्कूल वाहनों पर कार्रवाई के दिए निर्देशस्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने ली बैठक,अंतिम पूर्वाभ्यास से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के दिए निर्देशयोजनाओं की धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने लगाई फटकार,एग्रीस्टैक पंजीयन में शेष किसानों का शीघ्र पंजीयन पूरा करने के दिए निर्देशपशु क्रूरता मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,दो मवेशी मुक्तनवीन उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के स्थान को लेकर विवाद,झिंगो के स्थान पर बूढ़ाबगीचा में स्वीकृति पर रोक लगाने कलेक्टर से शिकायतआफत की बारिश,गेउर नदी उफान पर,राजपुर ओकरा कोठीपत्थल मार्ग बाधितप्रतिनियुक्ति का ‘खेल’ या नियमों की अनदेखी? आजाक विभाग के स्पष्टीकरण पर खड़े हुए 4 बड़े सवाल…
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

हाथी दांत की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश,3 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत वन मंडल बलरामपुर को बड़ी सफलता मिली है। वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो WCCB मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता दल रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हाथी दांत की अवैध तस्करी में शामिल तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

मुखबिर की सूचना पर धर्मशाला में दबिश

वन मण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी के मार्गदर्शन में 03 अगस्त को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रामानुजगंज फॉरेस्ट नदी किनारे स्थित आमंत्रण धर्मशाला के कमरा नंबर 205 में छापा मारा गया। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद बैग से 03 नग हाथी दांत (जबड़ा) बरामद किए गए।पुलिस व वन विभाग द्वारा मौके पर मौजूद तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने तस्करी के इस अपराध को स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी झारखंड और छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं।

वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

   वन विभाग रामानुजगंज ने मामला दर्ज कर संतोष कुमार विश्वकर्मा उम्र 42 वर्ष निवासी तुकबेरा थाना नावाबाजार जिला पलामू झारखंड, अजय कुमार गुप्ता उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 रामानुजगंज जिला बलरामपुर और सत्येंद्र कुमार 50 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05 रामानुजगंज जिला बलरामपुर के खिलाफ वन अधिनियम की धारा 9, 39, 48(क), 50, 51 और 52 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।वन परिक्षेत्राधिकारी रामानुजगंज ने बताया कि मामले में विवेचना जारी है और गिरोह के अन्य संभावित संपर्कों की जांच की जा रही है

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!