November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

मैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान
कोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

रामानुजगंज में भीषण अग्निकांड,कपड़ा दुकान जलकर खाक,50 लाख से अधिक के नुकसान की आशंका

बलरामपुर/रामानुजगंज। नगर के व्यस्ततम इलाके स्टेट बैंक रोड स्थित एक प्रमुख कपड़ा व्यवसायी की दुकान में मंगलवार तड़के लगभग 5:30 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरी दुकान लपटों की चपेट में आ चुकी थी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, इस हादसे में दुकान संचालक को 50 लाख रुपये से अधिक का भारी वित्तीय नुकसान हुआ है।

सुबह टहलने निकले लोगों ने दी सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह जब स्थानीय नागरिक टहलने निकले, तो उन्होंने दुकान से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देखीं। नागरिकों ने बिना देरी किए दुकान संचालक निहाल जायसवाल को घटना की जानकारी दी और तत्काल नगर पालिका के फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

पानी खत्म होने से बढ़ी मशक्कत

​सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, आग इतनी विकराल हो चुकी थी कि दमकल वाहन का पानी खत्म हो गया, लेकिन लपटें शांत नहीं हुईं। इसके बाद स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की सूझबूझ काम आई। लोगों ने नगर पालिका के पानी के टैंकरों से बाल्टियों के जरिए पानी डालकर आग बुझाने की कवायद जारी रखी। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश कपड़ा और सामान जलकर राख में तब्दील हो चुका था।

जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने बढ़ाया मदद का हाथ

बचाव कार्य के दौरान स्थानीय युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने सराहनीय योगदान दिया। अग्निकांड की सूचना मिलते ही नगर पालिका के युवा पार्षद पवन गुप्ता, रवि रंजन पाल, अमित गुप्ता, रोहित गुप्ता समेत कई स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई।

एक ही सप्ताह में दूसरी घटना,व्यापारियों में दहशत

​गौरतलब है कि रामानुजगंज नगर में महज एक सप्ताह के भीतर आगजनी की यह दूसरी बड़ी घटना है। लगातार हो रहे अग्निकांडों से स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों में भारी चिंता और भय का माहौल है। ​फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। शार्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!