September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति की बैठक संपन्न,कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

अवैध क्लिनिकों और नियमों का उल्लंघन करने वाले दवा विक्रेताओं पर होगी कार्रवाई

बलरामपुर। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्काे समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाने, नशे के दुष्प्रभावों से बचाव तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वित कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कोटपा एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने तथा स्कूलों और कॉलेजों के आसपास नियमित निरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने होटलों एवं ढाबों का नियमित निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने प्रतिबंधित एवं एक्सपायरी दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने, निजी क्लीनिकों के लाइसेंस, निर्धारित मानकों तथा औषधि भंडारण की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।


कलेक्टर नेे अवैध क्लीनिकों तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले दवा विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों एवं महाविद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि विद्यार्थियों और युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़े, वे नशे से दूर रहें तथा स्वस्थ, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हों।


बैठक में वर्चुअल रूप से जुड़े पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर ने जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक की गई कार्रवाइयों की जानकारी से अवगत कराया। उन्होंने चेक पोस्टों पर वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए, जिससे मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशीले पदार्थों के परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर आर.एन. पाण्डेय, श्री चेतन बोरघरिया, प्रमोद गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!