September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धान खरीदी केंद्र चांदो में अवैध धान खपाने का प्रयास,,,कुसमी एसडीएम ने कार्रवाई कर अवैध धान मामले में दो व्यक्ति को भेजा जेल…

65 बोरी अवैध धान सहित एक पिकअप वाहन जब्त

बलरामपुर,18 जनवरी। जिले में कलेक्टर राजेंद्र कटारा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अवैध धान पर सतत निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी कुसमी श्री करुण डहरिया के नेतृत्व में 65 बोरी अवैध धान जब्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी श्री डहरिया ने जानकारी दी है कि 13 जनवरी 2026 को रामकिशुन यादव पिता उतिम यादव निवासी कुरडीह तहसील चांदो द्वारा 65 बोरी धान एक पिकअप में धान खरीदी केंद्र चांदो बिक्री हेतु लाया गया था जिस सम्बन्ध में प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर उक्त पिकअप को धान सहित तहसीलदार चांदो टिकेंद्र राणा द्वारा जब्त किया गया।पश्चातवर्ती जांच में पाया गया कि उक्त धान रहमत अंसारी पिता गुलाम याहया अंसारी निवासी कुरडीह द्वारा पूर्व में ही जब्तशुदा धान को विधिक आधिपत्य प्राप्त किए बगैर रामकिशुन यादव को दिया गया था। जांच के दौरान वाद विवाद किए जाने एवं संज्ञेय अपराध किए जाने से रोकने के उद्देश्य से उक्त दोनों व्यक्तियों को अनुविभागीय अधिकारी कुसमी करुण डहरिया द्वारा आज जेल भेजा गया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!