September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव के दौरान जेबकतरे की हुई जमकर पिटाई,,,पर्स चोरी करते लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा…

बलरामपुर। जिले के तातापानी महोत्सव के दौरान एक युवक द्वारा पर्स चोरी करने का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक को भीड़ द्वारा बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है।

        घटना बलरामपुर जिले में तातापानी की है जिसमें एक युवक को भीड़ द्वारा बेरहमी से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि यह घटना बलरामपुर क्षेत्र में आयोजित तातापानी महोत्सव के दौरान की है, जहां एक युवक पर्स चोरी का प्रयास करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना 15 जनवरी 2026 दिन गुरुवार की बताई जा रही है जहाँ तातापानी महोत्सव में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक युवक ने भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति का पर्स चोरी करने की कोशिश की। हालांकि, उसकी यह हरकत वहां मौजूद लोगों की नजर में आ गई और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

         वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी युवक पर्स चोरी करने की कोशिश कर रहा है। पकड़े जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई शुरू कर दी। वीडियो में युवक को खुद को बचाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है, लेकिन भीड़ के आक्रोश के आगे वह बेबस नजर आता है। वहीं भारी भीड़ और अफरा-तफरी के बीच आरोपी युवक पुलिस की पकड़ से छूटकर मौके से फरार होने में सफल रहा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

      तातापानी चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!