November 3, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्यापटवारियों को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम,संभाग के सभी 819 पटवारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देशमीडिया कर्मियों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा योजना,योजना के प्रारूप पर आज से सुझाव आमंत्रितस्कॉर्पियो में क्रूरतापूर्वक मवेशी भरकर झारखंड ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,वाहन और मवेशी जप्तमां पर कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला कलयुगी बेटा गिरफ्तारकोरिया में संभागीय आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई,56 लीटर अवैध महुआ व हड़िया शराब जब्तराजपुर के अग्रसेन भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठजनों का हुआ सम्मान2 नवंबर को सजेगा राज्योत्सव का भव्य मंच,’सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जुटेंगे ख्याति प्राप्त और स्थानीय कलाकारचेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी,तकनीकी सहायक की संविदा समाप्त
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

तातापानी महोत्सव में एक ही मंच पर शासन की योजनाएँ और नवाचार,,,विभागीय स्टॉल बने जन जागरूकता का माध्यम…

बलरामपुर, 16 जनवरी। तातापानी तीन दिवसीय महोत्सव परिसर में शासन की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिले में हुए विकास कार्यों को आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। जहाँ लोगों को योजनाओं की जानकारी के साथ लाइव स्टाल के माध्यम से जन हितकारी कार्ड बनाए गए।
       पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए स्थानीय उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी के माध्यम से समूहों की मेहनत, कौशल एवं आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। साथ ही आजीविका डबरी योजना, प्रधानमंत्री आवास तथा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के संबंध में भी विस्तृत जानकारी साझा की गई।


      आदिवासी विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में प्रधानमंत्री जनमन योजना की जानकारी के साथ-साथ एकलव्य आवासीय विद्यालयों के बच्चों द्वारा बनाई गई कला कृतियों ने दर्शकों का मन मोहा। स्टॉल में प्रदर्शित चित्रकला, हस्तशिल्प एवं रचनात्मक कलाओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा, कल्पनाशीलता झलक दिखी साथ ही पीएम जनमन योजना के अंतर्गत आदिवासी अंचलों के समग्र विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई, जिसे आगंतुकों ने सराहा।
पुलिस विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में आमजन को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा तथा साइबर जागरूकता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान लोगों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन, नशे में वाहन न चलाने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव को लेकर मोबाइल व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी समझाइश दी गई। पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन से नियमों का पालन करने की अपील करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में आमजन को तंबाकू नियंत्रण एवं इसके दुष्परिणामों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, कैंसर, हृदय रोग एवं श्वसन संबंधी समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया गया। लोगों को तंबाकू से दूरी बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।


डिजिटल इंडिया पहल के अंतर्गत आमजनों को ऑनलाइन सेवाओं एवं डिजिटल सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान विभिन्न शासकीय सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करने, डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन आवेदन, प्रमाण पत्र, एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की ई-सेवाओं के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम स्थल पर आयोजित स्टॉल में जैविक एवं एकीकृत खेती तथा फूलों की खेती का जीवंत प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों एवं आमजन को जैविक खादों के उपयोग, फसल विविधीकरण तथा कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीकों के बारे में जानकारी दी गई। फूलों की खेती के माध्यम से आयवर्धन की संभावनाओं, बाजार की मांग एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों पर भी प्रकाश डाला गया।
साथ ही माटी कला प्रदर्शन, ट्राइबल फूड स्टॉल खास आकर्षण का केन्द्र रही। इस तीन दिवसीय महोत्सव में 25 विभागों के द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को जानकारी साझा करते हुए लाभान्वित किया गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!