May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बलरामपुर ज्वेलरी दुकान में चोरी के आरोपी गिरफ्तार,,,लाखों का माल भी बरामद…

बलरामपुर। ज्वैलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफास, धनंजय ज्वेलर्श में हुई चोरी के आदतन आरोपी पुलिस के गिरफ्त में। मामले की विवेचना दौरान खंगाले गए सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज। टैक्निकल एवं स्थानीय सूचना तंत्र के सहयोग से घटना के 07 दिन के भीतर बलरामपुर पुलिस पहुंची चोरों तक। आदतन चोरों के पास से नकदी एवँ सोने चांदी की जेवरात सहित करीब 50 संम्पत्ति किया गया बरामद। चोरी किए गए सोने चाँदी व जेवरात को खरीदने वाले सोनार एवं सहयोगी भी किए गए गिरफ्तार। आदतन चोरों के विरूद्ध बलरामपुर जिले के अलावा सरगुजा एवं अन्य जिलों में भी आरोपियों के विरूद्ध चोरी के कई प्रकरण हैं दर्ज।

दिनांक 30,31/10/2025 के मध्य रात्रि दहेजवार चौक बलरामपुर में स्थित धनंजय ज्वेलर्स में अज्ञात नकाबपोश चोर के द्वारा दुकान का शटर तोड़कर दुकान में रखे नगदी रुपये समेत सोने चाँदी के जेवर चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर थाना बलरामपुर में धारा 331 (4) 305 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण पंजीबद्ध होने के उपरांत मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं चोरी हुए संपत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस जोरो शोरों से लगी हुई थी।इस कड़ी में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया था जिसके पश्चात विशेष अनुसंधान टीम के द्वारा कई अलग अलग टीमो ने अज्ञात चोरों के आने जाने की संभावित रूट के सैकड़ो सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए जिसमें पुलिस को कुछ प्रारंभिक सबूत हाथ लगे। जिसके पश्चात विशेष अनुसंधान टीम के द्वारा अपने स्थानीय सूचना तंत्र को सक्रिय कर अज्ञात चोरों के संबंध दिन रात पतासाजी की गई। इस दौरान अज्ञात चोर सीतापुर क्षेत्र के होने के संबंध में पुष्टिकृत सूचना प्राप्त होने के उपरांत विशेष अनुसंधान टीम के सदस्यों द्वारा अज्ञात चोरों के संभावित ठिकानों पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गयी । इस दौरान घटना में संलिप्त आरोपीगण 1. शिव कुमार आ० लांजा राम, उम्र 18 वर्ष ग्राम. नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा 2. सूरज सिंह आ० हीरू सिंह, उम्र 19 वर्ष ग्राम नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा 3. वेद सिंह आ० धर्मदेव सिंह, उम्र. 21 साकिन. ग्राम नकना, थाना. सीतापुर सरगुजा 4. सूर्या गिरी आ० मिलन गिरी, उम्र. 19 वर्ष साकिन. बिशुनपुर सीतापुर, सरगुजा की पहचान होने के पश्चात रेड कार्यवाही करते हुए उक्त चारों आरोपियों को ग्राम नकना थाना सीतापुर के जंगल से पकड़कर अभिरक्षा में लिया गया। आरोपीयों से घटना के संबंध में कड़ी पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए उक्त पाँच आरोपियों के अतिरिक्त एक अन्य को भी संलिप्त होना बताया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना दिनांक को उक्त सभी 06 आरोपी 02 मोटरसायकल में बलरामपुर पहुंचे और धनंजय ज्वेलर्स में शटर तोड़कर नगदी समेत सोने चाँदी के गहने चोरी कर ले गए। चोरी किए गए नगदी रकम को सभी आपस में बांट लिए और सोने व चाँदी के गहने को प्रतापगढ़ निवासी राजेश अग्रवाल, बादल एवं अजीत के सहयोग से अंबिकापुर निवासी रोशन सोनी संचालक स्वर्ण महल ज्वेलर्स के पास बिक्री करना बताया गया। बिक्री करने के बाद प्राप्त नगदी रकम को सभी आरोपीगण आपस में बाट लिए। घटना में चोरी हुए सोने चाँदी के आभूषण को स्वर्ण महल ज्वेलर्स के संचालक रोशन सोनी के द्वारा गलाकर अंबिकापुर के ही अन्य ज्वेलरी दुकान में बिक्री कर दिया गया था। साथ ही कुछ मात्रा को अपने घर में छुपाकर रखा हुआ था जिसे विधिवत बरामद कर जप्त कर लिया गया है।पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से चोरी किए गए सोने चाँदी के आभूषणों की बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 03 लाख पचास हजार रुपये के साथ प्राप्त रुपये से खरीदे गए 01 पल्सर मोटरसायकल एवं 01 टीवीएस स्कूटी तथा 02 नग सेकंड हैंड आईफ़ोन एवं घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसायकल एवं कार को विधिवत जप्त किया गया है। विशेष अनुसंधान टीम के द्वारा घटना में चोरी हुए नगदी रकम सोने चाँदी के साथ साथ चोरी की संपत्ति बिक्री कर प्राप्त किये गए नगदी रकम एवं अन्य संपत्ति जिसकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये को बरामद कर जप्त किया गया है। घटना में संलिप्त 04 मुख्य आरोपीयों के अतिरिक्त चोरी की संपत्ति खरीदने एवं विक्रय करने वाले 04 अन्य आरोपियों को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया है। घटना में संलिप्त एक आरोपी फरार है जिसकी शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना घटित करने वाले उक्त आरोपीयों के द्वारा ही दिनांक 22/10/2025 को सूरजपुर के ज्वैलरी शॉप में भी चोरी की घटना घटित करना पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

01. शिव कुमार आ. लंजा राम, उम्र 18 वर्ष, ग्राम। नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा

02. सूरज सिंह आ० हीरू सिंह, उम्र 19 वर्ष ग्राम नकना थाना. सीतापुर, सरगुजा

03. वेद सिंह आ० धर्मदेव सिंह, उम्र 21 साकिन. ग्राम नकना, थाना. सीतापुर, सरगुजा

04. सूर्या गिरी आ० मिलन गिरी, उम्र. 19 वर्ष साकिन. बिशुनपुर सीतापुर, सरगुजा

सह-अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

05. अजीत आ० शम्भूनाथ, उम्र.25 वर्ष, साकिन बालमपुर सीतापुर, जिला सरगुजा

06. बादल दास आ० प्रमोद दास, उम्र 22 वर्ष साकिन. सन्ना थाना सन्ना, जशपुर

07. राजेश अग्रवाल आ० रामअवतार उम्र. 40 वर्ष ग्राम बनेया, थाना. सीतापुर, सरगुजा

08. रोशन सोनी आ० चुन्नू सोनी, उम्र. 24 वर्ष महुआपारा गोधनपुर, अम्बिकापुर

आरोपियों के पास से बरामद माल :-

सोना 234 ग्राम, चाँदी 12 किलोग्राम, नगद कैश 03 लाख 50 हजार रूपये, चोरी किए गए आभूषण को बेच कर खरीदी गई एक नग मोटरसायकल, एक नग स्कूटी एवं 02 नग सेकेण्ड हैंड आई फोन घटना में प्रयुक्त 01 नग पल्सर मोटरसायकल एवं एक नग अपाचे मोटरसायकल कुल अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रूपये का बरामद किया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!