May 11, 2026 |

BREAKING NEWS

जिले में हुई डायल 112 वाहन की शुरुआत,,,24 घंटे क्षेत्र के लोगों के लिए होगी उपलब्ध…वाहन चेकिंग के दौरान अवैध बीयर ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार,20 बीयर सहित मोटरसाइकिल जप्त.डीपाडीह में 11 मई को होगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व अटूट आस्था के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी स्मरणोत्सवराज्य निर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायो के आम/उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी,01 जून को होगा मतदान एव 04 जून को होगी परिणामों की घोषणासरनाडीह जनसमस्या निवारण शिविर में पहुंचे सरगुजा सांसद,आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण के लिए शासन-प्रशासन प्रतिबद्ध: श्री महाराजपेयजल संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम और टोल फ्री नं. पर करें संपर्कजनगणना 2027 के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,दो पाली में संचालित होगा कन्ट्रोल रूम,अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीसावंत सरना ग्राम पंचायत डीपाडीहकला में शिविर 11 मई कोएसईसीएल एवं सिपेट अंतर्गत निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण आयोजित1096 रिक्त पदों हेतु 11 मई को रोजगार मेला आयोजित,,,निजी क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही,,,ट्रेक्टर की ट्राली में छुपाकर ले जा रहे भारी मात्रा में गाँजा को किया जप्त…

बलरामपुर। फिल्मी स्टाईल में थाना बसंतपुर 117 किलाग्राम गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता पाई है।

      पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय मुखबीर से पुलिस को सुचना मिला कि एक व्यक्ति लाल रंग के महिन्द्रा ट्रेक्टर में हाईड्रोलिक ट्राली लगा है जो पीला ग्रे रंग का जैकेट पहना है हाईड्रोलिक ट्राली के चेंबर में भारी मात्रा में गांजा छुपा कर उत्तरप्रदेश बिक्री करने लेकर जाने वाला है। सूचना पर थाना बसंतपुर गेट के सामने एमसीपी लगाकर वाहन की चेंकिंग करने पर मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर आता दिखा। पुलिस ने जब संदेही आरोपी का एवं उसके कब्जे के लाल रंग के महिन्द्रा ट्रेक्टर एवं ट्रेक्टर में लगे हाईड्रोलिक ट्राली का तलाशी लिया तो उनके होश उड़ गए।तलाशी के दौरान ट्रेक्टर के ट्राली में अलग से चेंबर बनाकर रखे गए कुल 117.190 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी किमत 23 लाख 40 हजार को जप्त किया है।पुलिस ने गाँजा सहित लाल रंग का महिन्द्रा ट्रेक्टर कीमती 2 लाख रूपये को जप्त किया गया है।पुलिस ने बताया कि पुछताछ में अन्य आरोपीयो की संलिप्ता का पता चला है आरोपी के विरूद्ध प्रथम दृष्टया 20 (बी) (2) (सी) एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करता पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।पुलिस ने धारा 20 (बी) (ई) (सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी राहुल कुमार यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 29 वर्ष निवासी वंशराज बिगहा थाना नासरिगंज जिला रोहताश (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया है।

     गैर तलब है कि नशे का अवैध कारोबार करने वाले नित नए तरीकों के माध्यम से कारोबार करने के तरीके भी ढूंढ रहे हैं परंतु पुलिस की सक्रियता एवँ पुख्ता मुखबिर से इस पर अंकुश लगाने पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। बलरामपुर पुलिस ने नशे के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया है नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है पिछले दिनों भी बलरामपुर जिले के कोतवाली पुलिस ने ट्रेक्टर ट्रॉली में अलग से चेंबर बना कर अवैध गाँजा तस्करी करते हुए करीब पाँच लाख से अधिक रुपये की 106 किलोग्राम की गाँजा को जप्त किया था।

       इस कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र सोनी, प्र.आर. पंकज पोर्ते, प्र.आर. हरिप्रसाद, आर. विवेक कुमार, आर. जनार्दन, आर. लक्ष्मण प्रसाद रही है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!