September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोरियाक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

आबकारी उड़नदस्ता टीम की छापामार कार्यवाही,,,नशीला पदार्थ का व्यापार करने वाले दो लोगो पर कार्यवाही…

राजपुर। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने राजपुर सहित अन्य जगहों पर छापामार कार्यवाही करते हुए बूढ़ा बगीचा एवँ बधिमा में नशीला इंजेक्शन सहित अवैध शराब को जप्त किया है।

                     संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। दिनांक 11-10-2025 को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की बघिमा स्थित शर्मा ढाबा से अवैध विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। ढाबा पहुंचने पर अरुण कुमार सिंह उपस्थित मिले, जो की ढाबा का संचालन मलिक की अनुपस्थिति में कर रहे थे ढाबा का मालिक ढाबे में नहीं था। ढाबे की तलाशी लेने पर ढाबे एवं घर से तथा ढाबे में खड़ी इनोवा गाड़ी से कुल 13 नग सिंबा स्ट्रांग बियर, दो नग रॉयल चैलेंज व्हिस्की का बोतल तथा 10 पाव आफ्टर डार्क व्हिस्की बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।

                    वहीँ कार्यवाही के दौरान ही मुखबिर से सूचना मिली कि बूढ़ा बगीचा राजपुर में सूरज सोनी अपनी दुकान एवं घर से नशीला इंजेक्शन खुलेआम बेच रहा है। तत्काल आबकारी उड़न दस्ता की टीम रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में सूरज सोनी के घर एवं दुकान में दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान किचन रूम से एक थैली में 53 नग  REXOGESIC इंजेक्शन तथा 53 नग AVIL INJECTION  बरामद हुआ। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 C के तहत गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय राजपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल दाखिल कर दिया गया।

               सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा संभाग को नशीले इंजेक्शन एवं तमाम नशा से मुक्त करने की दिशा में अथक प्रयास जारी है।

                 उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई। इस दौरान आबकारी उप निरीक्षक टी आर केहरी,मुख्य आरक्षक रमेश दुबे अशोक सोनी नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह ओम प्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!