September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
कोरियाक्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जंगली सुअर मारने के लिए बिछाए गए तार में करेंट से हुई मौत,,,छः आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

बलरामपुर/त्रिकुंडा। जंगली सुअर मारने के लिए लगाए गए करेंट से हुई मौत के मामले में पुलिस ने छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

        मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विकम पण्डो पिता स्व. बासदेव पण्डो उम्र 25 वर्ष ग्राम विरेन्द्रनगर के द्वारा चौकी डिंडो में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका भाई जयपाल पण्डो पिता स्व. बासदेव पण्डो सा. विरेन्द्रनगर दिनांक 09/10/ 2025 रात्रि करीब 09-10 बजे के बीच अपने दोस्त शिवप्रसाद पण्डो के घर व दुकान तरफ गया था जो रात को घर नहीं लौटा। सुबह करीबन 06 बजे इसके मोबाईल में शिवप्रसाद पण्डो फोन कर बताया कि तुम्हारा भाई जयपाल पण्डो का जंगली सुअर मारने के लिये लगाए गए जीआई तार का फंदे बिजली करेंट में चिपकने से जयपाल की मृत्यू हो गई है।

         पुलिस ने प्रार्थी कि रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर धारा-194 बीएनएसएस तथा धारा 105, 3 (5) बीएनएस विद्युत अधिनियम की धारा- 135 (क) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर प्रकरण के गम्भीरता को देखते हुए प्रकरण के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए जाने पर चौकी प्रभारी डिंडो नवल किशोर दुबे द्वारा मामले के संदिग्धों देवनरायण पण्डो पिता स्व. रामसुन्दर पण्डो उम्र 40 वर्ष, रामधनी पण्डो पिता स्व. सोनसाय पण्डो उम्रः 52 वर्ष साठ विरेन्द्रनगर (मिठी महुआ पारा) को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर उन्होंने बताया कि रामधनी पण्डो देवनरायण पण्डो, धनंजय पण्डो, अमीरचंद पण्डो, संदीप पण्डो, जयकांत पण्डो, शिवप्रसाद पण्डो सभी लोग मिलकर जंगली सूअर मारने के लिये परसा पेड़ व सीधा पेड़ में सुखा लकड़ी लगाकर तार खींचकर खेत डांड़ में नंगा जीआई तार में जमीन से बांस खूटी गाड़कर एक फीट उचा लगाकर बिजली करेंट लगाये थे जो बिजली करेंट में चिपकने से जयपाल पण्डों का मृत्यू हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपीगण 1. रामधनी पण्डों पिता स्व. रामसुन्दर पण्डो उम्र 52 वर्ष, 2. देवनरायण पण्डो उम्र 40 वर्ष, 3. धनंजय पण्डी पिता रामरूप पण्डो उम्र 26 वर्ष, 4. अमीरचंद पण्डो पिता फुलचंद पण्डो उम्र 30 वर्ष, 5. संदीप पण्डो पिता देवचंद पण्डो उम्र 25 वर्ष, 6. शिवप्रसाद पण्डो पिता जगधारी पण्डो पिता जगधारी पण्डो उम्र 30 वर्ष, जयकांत पण्डो सभी ग्राम विरेन्द्रनगर मि‌ट्ठी महुआपारा को गिरफ्तार कर दिनांक 12.10.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!