September 17, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिरायपुरलाइफस्टाइलव्यापारशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

सामरी विधायक के प्रयास से विधानसभा में मिली करोड़ो की सौगात,,,नरसिंहपुर मरकाडाँड़ महान नदी पर जल्द होगा पुल निर्माण…

राजपुर। सामरी विधानसभा में विधायक के अथक प्रयास से दो बहुप्रतीक्षित माँग धौरपुर मार्ग पर पड़ने वाले गागर नदी एवँ नरसिंहपुर से मरकाडांड़ मार्ग पर पड़ने वाले महान नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण सहित बलरामपुर चांदो सामरी मार्ग के तीन किमी सड़क मजबुती के लिए राज्य शासन से मंजूरी मिली है।

       सामरी क्षेत्र में विकास के लिए भाजपा की सरकार ने करोड़ों रुपये का निर्माण कार्य स्वीकृत किया है। सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने अपने विधानसभा के विकास के लिए लगतार प्रयासों में लगी रहती है जिसका परिणाम यह हुआ कि वर्षों से लंबित नरसिंहपुर से मारकाडांड के बीच पड़ने वाले महान नदी पर अब पुल बनने की दिशा में अग्रसर है।सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने क्षेत्र की हर बड़ी छोटी समस्याओं को लेकर लगातार हल करने के प्रयास में लगी है जिसका परिणाम यह हुआ कि विष्णु देव की सरकार ने सामरी विधानसभा में 2219.89 लाख रुपये निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी है।

         सामरी विधानसभा में पड़ने वाले नरसिंहपुर से मरकाडाँड़ के बीच महान नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण के लिए 1002.54 लाख रुपए बरियों से धौरपुर मार्ग पर पड़ने वाले गागर नदी पर 508.70 लाख रुपए एवँ सामरी क्षेत्र के बलरामपुर चांदो सामरी मार्ग के मजबुती करण निर्माण के लिए 708.65 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। सामरी विधायक के इस पहल के लिए क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त है वहीँ सामरी क्षेत्र के जनताओं ने सामरी विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!