July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
क्राइमगैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

नक्सली गिरोह का सदस्य बताकर लूट का मास्टरमाइंड आदतन आरोपी भरमार बंदूक के साथ गिरफ्तार,,,नाम व वेश भूषा बदलकर चल रहा था फरार…

राजपुर/बलरामपुर। थाना चलगली के मानपुर गांव में हुई लूट कांड का लम्बे समय से फरार चल रहे आरोपी को बिहार के रोहतास जिले से गिरफ्तार करने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल किया है।आरोपी अपने नाम एवं पहचान को छिपाकर वेश-भूषा बदल कर लुक-छिप कर रह रहा था।आरोपी के विरूद्ध मानपुर लूटकांड के अलावा विभिन्न थाना चौकी एवं सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर में भी गंभीर धाराओं में कई संगीन अपराध दर्ज है। इस प्रकरण,आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक को भी किया गया बरामद।

       प्रार्थी कमलेश गुप्ता पिता रविन्द्र गुप्ता, निवासी ग्राम मानपुर, थाना चलगली ने दिनांक 13/01/2022 को थाना चलगली में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 12/01/2022 के रात्रि करीब 09-10 बजे 5-6 अज्ञात नकाबपोश बर्दूकधारी व्यक्ति आये जो अपने आप को नक्सली गिरोह का सदस्य बताकर प्रार्थी कमलेश गुप्ता के घर के भीतर घुसकर डरा धमका कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट करते हुए घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नगदी रकम कुल 2,20,000/ रूपये लूट कर ले गये थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चलगली में अपराध पंजीबद्ध कर धारा 395,120 बी भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर चलगली पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपीगण प्रवीण खेस्स उर्फ नेपाली पिता आनंद, उम्र 36 वर्ष, साकिन ढोढा केसरा, थाना लखनपुर, जिला सरगुजा, संजय चक्रधारी पिता बसंतलाल चक्रधारी, उम्र 29 वर्ष, साकिन राजापुर, खालपारा, थाना सीतापुर, लालबाबू उर्फ सोनू उर्फ उमाशंकर चक्रधारी पिता बाबुलाल चक्रधारी, उम्र 23 वर्ष, साकिन चरचा खरखत, जमनीपारा, थाना चरचा, जिला कोरिया, रामबरत अगरिया पिता शिवप्रसाद अगरिया, उम्र 28 वर्ष, साकिन गोवर्धनपुर, थाना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर, सुन्दरलाल साहू पिता रामगोपाल साहू, उम्र 32 वर्ष साकिन चोंगा, थाना चांदनी बिहारपुर, जिला सुरजपुर, मुखलाल यादव पिता रामअवतार, उम्र 34 वर्ष, साकिन बिलयतीखैर, थाना चिनिया, जिला गढ़वा, झारखण्ड एवं विष्णु गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा गया है। प्रकरण का फरार आरोपी घटना का मांस्टर माइंड आगर साय उर्फ सुनील पिता शिवब्रत, जाति गोंड, उम्र 28 साल, निवासी पलगी, थाना त्रिकुण्डा, जिला बलरामपुर घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था।

    उक्त मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्रकरण का फरार आरोपी घटना का मांस्टर माइंड आगर साय की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु नए सिरे से थाना प्रभारी चलगली बृजलाल भारद्वाज के नेतृत्व में सायबर सेल बलरामपुर की टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु दीगर राज्य झारखण्ड, बिहार रवाना किया गया था। पुलिस टीम द्वारा लगातार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कड़ी मेहनत से कार्य करते हुए लम्बे समय से फरार कुख्यात आरोपी आगर साय को बिहार राज्य के रोहतास जिले के डेहरी ऑनसोन से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है।

      आरोपी रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में अपना नाम बदलकर एक दुकान में अपने आप को पलामू का रहने वाला बताकर काम कर रहा था। आरोपी ने पूछताछ के दौरान नक्सली वेशभूषा धारित कर डरा धमका कर चलगली के मानपुर में लूटपाट की घटना घटित करना स्वीकार किया है, जिसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त भरमार बंदूक को भी जप्त किया गया है।

      आरोपी के विरुद्ध थाना चलगली के अलावा जिले के अन्य थाना एवं दीगर जिला सूरजपुर में भी मारपीट, लूटपाट, हत्या के प्रयास आदि संगीन जुर्म के प्रकरण दर्ज है, जिनमें आरोपी लम्बे समय से फरार चल रहा था। आरोपी के विरूद्ध दर्ज अपराधिक प्ररकण निम्नानुसार है। थाना कुसमी में अपराध क्रमांक 105/21 धारा 147, 148, 149, 452, 506, 384, 120बी भादवि।थाना रामचन्द्रपुर में अपराध क्रमांक 33/2008 धारा 147, 148, 149, 353, 186, 307, 427 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट, एवं 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधि।थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 43/2015 धारा 147, 148, 149, 342, 363, 368, 395, 458, 506 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट।थाना चांदनी बिहारपुर जिला सूरजपुर के अपराध क्रमांक 36/2015 धारा 384 भादवि धारा 25 आर्म्स एक्ट, एवं धारा 8 छ०ग० राज्य विशेष जन सुरक्षा अधिनियम।

      इस पुरे कार्यवाही में निरी. बी.एल. भारद्वाज थाना प्रभारी चलगली, उप निरी. सुबल सिंह, प्र. आर. नागेन्द्र पाण्डेय आर. संजय जायसवाल, आर. राजकिशोर पैकरा, आर. राजकुमार मरकाम का सहाहनीय योगदान रहा है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!