July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

NH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेशखबर के बाद हरकत में आया प्रशासन,माकड़ गांव के लिए अस्थायी सड़क बनाने को लेकर निरीक्षणसहकारी बैंक में करोड़ों रुपये की अनियमितता,एक आरोपी गिरफ्तारसीएम हेल्पलाइन में शिकायत के 15 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, कलेक्टर के संज्ञान में आते ही शुरू हुआ समाधान,वार्ड पार्षद ने जताया आभारजनपद पंचायत रामचंद्रपुर के नवनिर्मित व्यावसायिक परिसर की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
आस्थाकोरियाचिकित्साछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

संजीवनी वाहन के अभाव में सर्प दंश से युवक की मौत,,,ट्रैक्टर से लाते समय रास्ते में तोड़ा दम…

राजपुर। खेत मे काम करने के दौरान साँप काटने के बाद समय पर 108 वाहन नही मिलने के कारण परसवार कला में एक युवक की मौत हो गई।

       घटना बलरामपुर जिले के ग्राम परसवार कला की है। 26 वर्षीय ग्राम पंचायत परसवारकला निवासी सोमारसाय की खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया था पर समय पर वाहन नही मिलने से उसकी मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि मृतक सोमारसाय सुबह से खेत में काम कर रहा था लगभग ढ़ाई से तीन बजे के बीच उसे सांप ने काट लिया था। उसके साथ काम कर रहे साथियों ने तत्काल उसे घर ले गए। परिजनो और सरपंच के द्वारा संजीवनी 108 को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नही लग पाया जिसके बाद परिजन वाहन की व्यवस्था करते शाम का छः बज गया और आननफानन में मृतक को निजी ट्रेक्टर से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था लेकिन काफी देर होने के कारण सोमारसाय का मृत्यु रास्ते में ग्राम खोखनिया के पास ही हो गई। मृतक युवक शादीशुदा था और उसके दो छोटे छोटे बच्चे हैं।

          ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायतो में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को सही स्वास्थ्य लाभ नही मिल पा रहा है। सरपंच ने बताया कि हमारे द्वारा संजिवनी 108 के लिए लगातार प्रयास किया गया लेकिन वाहन उपलब्ध नही हो पाया अगर वाहन हमारे मुख्यालय राजपुर में होती तो हमे समय पर वाहन मिल जाती।उन्होंने कहा कि बलरामपुर जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र के लिए मात्र एक वाहन उपलब्ध कराई है जो राजपुर, शंकरगढ़ और कुसमी तक कार्य करती है जिस कारण से हमें समय पर 108 की सेवा नही मिल पाती है।उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन संजीवनी 108 जल्द से जल्द राजपुर मुख्यालय को उपलब्ध कराने की मांग की है जिससे व्यवस्थाएं सुधर सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!