September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियाक्राइमछत्तीसगढ़जशपुरदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलव्यापारसरगुजासीतापुरसुरजपुर

जमीन विवाद के मामले में गैर इरादातन हत्या का आरोपी भेजा गया जेल

बलरामपुर/रामानुजगंज। रामानुजगंज निवासी आरोपी नंदू गुप्ता एवं मृतक दिलीप गुप्ता दोनों सगे भाई थे,जिनका रामानुजगंज मार्केट में अगल बगल में महामाया क्लॉथ स्टोर एवं महावीर क्लॉथ स्टोर्स के नाम कपड़े की दुकान है। दिलीप गुप्ता की वर्ष 2017 में हार्ट की बायपास सर्जरी एवं ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी, डाक्टर द्वारा दिलीप गुप्ता को किसी भी तरह के तनाव से दूर रहने हेतु सख्त हिदायत दिया गया था, जिसकी जानकारी उसके भाई आरोपी नंदू गुप्ता को भी थी फिर भी वह मृतक से बिजनेस और जमीन बंटवारे की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा करते रहता था।

      घटना दिनांक 23.04.25 को दोपहर करीबन 3.30 बजे आरोपी शंभू गुप्ता द्वारा ग्राहक उनके दुकान में चले जाने की बात को लेकर मृतक दिलीप गुप्ता से लड़ाई झगड़ा कर गाली गलौज करने लगा तथा गुस्से में दिलीप गुप्ता को धक्का दे दिया जिससे वह जमीन में गिर गया और बेहोश हो गया जिसे उसके परिजन तत्काल अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर द्वारा चेक कर दिलीप गुप्ता पिता रामचंद्र साव उम्र 55 वर्ष को मृत घोषित कर दिया गया।

      सूचना पर थाना रामानुजगंज में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया तथा मृतक के शव का पीएम कराया गया। मर्ग जांच के दौरान आरोपी नंदू गुप्ता के द्वारा अपराध करना पाए जाने पर आरोपी नंदू गुप्ता पिता रामचंद्र गुप्ता उम्र 61 वर्ष निवासी रामानुजगंज के विरुद्ध धारा धारा 105 BNS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!