September 16, 2026 |

BREAKING NEWS

राजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेलमवेशी तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तारबलरामपुर के 43 होनहारों को लक्ष्य शिक्षण संस्थान देगा निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग,ग्राउंड में युद्धस्तर पर तैयारी शुरूअखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सरगुजा संभाग में किया संगठन विस्तार,उदय पण्डो और रूपेश यादव को मिली कमानजंगल की लकड़ी काटने से मना करने पर तलवार लहराकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तारदहेज की मांग से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और ससुर गिरफ्तारभाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह की माताजी चम्पा देवी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
आस्थाकोरियागैजेट्सछत्तीसगढ़जशपुरटेक्नोलॉजीपत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसरगुजासीतापुरसुरजपुर

धरती आबा अभियान अंतर्गत योजनाओं से जुड़ रहे आदिवासी परिवार,,,421 ग्रामों में आधार, आयुष्मान, राशन कार्ड, स्वास्थ्य परीक्षण से हो रहे लाभान्वित…

बलरामपुर। शासन द्वारा संचालित धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले में 15 जून से 15 जुलाई तक जिले के 421 आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में शासन की योजनाओं का व्यापक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत जिले में जनजातीय समुदाय के लोगों को शासन की आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, श्रम कार्ड, जॉब कार्ड, पक्का आवास, संपर्क सड़क, विद्युतिकरण, जल जीवन मिशन जैसे अन्य योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

         कलेक्टर राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का सुचारू रूप से क्रियान्वयन किया जा रहा है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस अभियान अंतर्गत जिले में 421 आदिवासी बाहुल्य ग्राम शामिल है, जिसके अंतर्गत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने शिविरों में आवेदन लिए जा रहे हैं और जो संभव है उनका तत्काल निराकरण भी किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 291 आधार कार्ड, 429 आयुष्मान कार्ड, 52 किसान क्रेडिट कार्ड, 346 राशन कार्ड, 269 मनरेगा कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है।

        इस अभियान के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को भी ग्रामीणों तक पहुँचाया जा रहा है। टीबी, मलेरिया, मौसमी बीमारियां एवं सिकलसेल की जांच की जा रही है और निःशुल्क जांच एवं परामर्श कर दवाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य दूरस्थ आदिवासी अंचलों के पात्र परिवारों को सीधे शासन की योजनाओं से जोड़ना है, ताकि वे सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!