June 6, 2026 |

BREAKING NEWS

विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम सिधमा में किया गया पौधा रोपणप्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाईमोर गांव मोर पानी अभियान से जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा बलरामपुर,भू-जल संवर्धन की दिशा में अधिकारी, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने किया श्रमदानबच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपणजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के लिए सामूहिक सहभागिता का दिया संदेशबैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभरायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णयग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…विश्व पर्यावरण दिवस पर गेयुर हरीतिमा में पौधा रोपण,,,जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प…
आस्थाकोरियाक्राइमगैजेट्सचिकित्साछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशजशपुरटेक्नोलॉजीदुर्घटनापत्थलगांवबलरामपुरमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलशिक्षासरगुजासीतापुरसुरजपुर

आश्रमों व छात्रावास में निरीक्षण करने अचानक पहुँची असिस्टेंट कमिश्नर,,अधीक्षकों में मचा हड़कंप,,,अधीक्षकों को दी जरूरी दिशा निर्देश…

राजपुर। विगत दिनों पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम में पढ़ने वाले मासूम बच्चे की मौत के बाद अधिकारियों ने आश्रमों में छापामार कार्यवाही कर रही है। शुक्रवार की रात राजपुर के प्री मेट्रिक अजजा बालक छात्रावास सहित पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में बलरामपुर जिले के असिस्टेंट कमिश्नर औचक निरीक्षण पर पहुँचे।


विगत दिनों राजपुर विकासखंड के ग्राम लाऊ में छात्रावास अधीक्षक के लापरवाही से पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम में पढ़ने वाले एक मासूम की मौत के बाद प्रशासन अब अपने कुंभकर्णी नींद से जाग गया है।प्रशासनिक टीम सभी छात्रावास व आश्रमों में अचानक निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं।शुक्रवार की देर रात तकरीबन 7:30 बजे बलरामपुर जिले में पदस्थ ट्राइबल डिपार्टमेंट के असिस्टेंट कमिश्नर समीक्षा जायसवाल ने राजपुर मुख्यालय स्थित प्री मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास एवं पोस्ट मैट्रिक अजजा बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में रह रहे बच्चों से वहाँ मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जायजा लेते हुए परिसर में साफ सफाई व खाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास अधीक्षकों को नियमों के तहत कार्य करने के निर्देश दिए एवं छात्रावास परिसर में आवश्यक साफ सफाई खाने-पीने का सही ढंग की व्यवस्था करना तथा बच्चों के बीमार होने पर उन्हें तुरंत स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।इस तरह रात में अजजा विभाग के अधिकारी की अचानक छापामार निरीक्षण से अधीक्षकों में हड़कंप मच गया।

समीक्षा जायसवाल असिस्टेंट कमिश्नर ट्राइबल विभाग

अस्सिटेंट कमिश्नर समीक्षा जायसवाल ने कहा कि अभी जो आश्रम में घटना हुई है उसको लेकर आकस्मिक निरीक्षण में निकली हूँ।उन्होंने कहा कि अभी यहाँ नए अधीक्षक की पदस्थापना हुई है उनको कैसे संचालन करना है इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।उन्होंने आश्रम अधीक्षकों को रात में आश्रम में रहने व बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला से डिटेल शेडयूल बनाकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा जिससे हम इसका निगरानी भी कर पाएंगे कि कहाँ स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है कहाँ नही हो रहा है इससे बच्चों के स्वास्थ्य की स्थिति भी पता चलता रहेगा।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!