September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

बच्चों के बेहतर भविष्य की पहल, चिल्ड्रन पार्क में लिया गया हरियाली का संकल्प,कलेक्टर, एसपी,डीएफओ एवं जनप्रतिनिधियों ने किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव, प्रत्येक नागरिक की है महत्वपूर्ण भूमिका – कलेक्टर

बलरामपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में स्थित चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने अमरूद, पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बेंकर ने आम एवं वनमण्डलाधिकारी श्री आलोक बाजपेई ने सिरस का पौधा रोपकर पर्यावरणीय जागरूकता एवं संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने भी फलदार पौधारोपण कर हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प लिया।


कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। पर्यावरण संरक्षण केवल शासन या किसी एक विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति यदि एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प ले, तो हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि यह पार्क बच्चों के लिए मनोरंजन, सीखने और स्वस्थ वातावरण का एक बेहतर केंद्र बने।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने चिल्ड्रन पार्क के विकास एवं बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया। पार्क में बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा सुझाव भी साझा किया गया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री कृष्णा गुप्ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री दिलीप सोनी, पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक सहित आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!