November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

ग्राम सभा में ग्रामीणों को ठोस कचरा अपशिष्ट प्रबंधन पर दी गई विस्तृत जानकारी,,,भू जल स्तर बढ़ाने पाँच प्रतिशत मॉड्यूल अपनाने पर जोर…

राजपुर। जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ, श्रीमती नयन तारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत राजपुर के ग्राम पंचायत झींगों में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को ठोस कचरा अपशिष्ठ प्रबंधन 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

         मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे ने ग्राम वासियों से आग्रह किया गया कि, चार तरह के कचरे को इकट्‌ठा करना है और उसका समुचित निपटान करना है। कचरा कलेक्शन हेतू संलग्न स्वेच्छा ग्रही को ग्राम से यूजर चार्ज लेने के सम्बन्ध में बताया गया जिससे ग्राम वासियों ने सहमति भी दी। तत्पश्चात प्रधान मंत्री आवास में मिस्त्री एवं सामग्री की उपलब्धता पर उनसे चर्चा की गई। साथ ही पेयजल भूजल स्तर में बढ़ोतरी के लिए 5% मॉड्यूल अपनाकर जलस्तर बढ़ाने की बात पर ग्रामवासियों सहमति ली गई।

       इस अवसर पर ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को स्वच्छ‌ता, नशा मुक्ति,जल संरक्षण एवं संवर्धन पर शपथ दिलाई गई तथा स्वच्छता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासियों ने बड़ी उत्साह से भाग लिया।         

     कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय दुबे कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा मानसाय सिदार, वरिष्ठ करारोपण अधिकारी सिमोन खेस, ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, एनआरएलएम की टीम एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!