November 5, 2026 |

BREAKING NEWS

सामरी विधायक की पहल पर शंकरगढ़ बालक हायर सेकेंडरी स्कूल को मिली नए भवन की सौगात,छात्राओं ने किया स्वागतछठ पूजा सेवा समिति अध्यक्ष चुने गए महेंद्र अग्रवाल,महापर्व के सफल आयोजन का लिया संकल्पनिजी अस्पतालों में नर्सिंग होम एक्ट के पालन की जांच,वाड्रफनगर व महावीरगंज में संयुक्त टीम ने किया निरीक्षणआमकोना व चंपानगर में जनसंपर्क समस्या निवारण शिविर,ग्रामीणों की सुनी समस्याएंडिजिटल क्रॉप सर्वे में पारदर्शिता,ग्राम सभाओं में पढ़ी जा रहीं फसल प्रविष्टियां,10 नवंबर तक होगा दावा-आपत्ति का निराकरणअवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 20 लीटर शराब व 60 किलो लाहन जप्तमैदान पर उतरी गांव-कस्बों की प्रतिभा, जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक का शुभारंभचिरायु की पहल से रामसाय की आंखों में लौटी रोशनी, मेकाहारा रायपुर में ट्रॉमेटिक मोतियाबिंद का सफल ऑपरेशनजिले में 772 मतदान केन्द्रों का प्रकाशन, 12 नवंबर को आएगी प्रारूप मतदाता सूचीसशक्त नारी,युवा उड़ान थीम पर बलरामपुर में राज्योत्सव,योजनाओं की लगी प्रदर्शनी, लोकनृत्यों से सजी सांस्कृतिक संध्या
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

रायपुर में जुटे प्रदेशभर के जनपद पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष,संगठन मजबूती पर जोर,प्रदेश स्तरीय सम्मेलन जल्द,रायपुर बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

रायपुर। प्रदेश स्तरीय जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को रायपुर स्थित विमतारा सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान जनपद पंचायतों के संचालन एवं विकास कार्यों में आ रही विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनपद पंचायतों के अधिकारों, विकास कार्यों की स्वीकृति, वित्तीय प्रबंधन, प्रशासनिक समन्वय तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। विभिन्न जिलों से आए अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों को साझा करते हुए उनके निराकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय आगामी दिनों में प्रदेश स्तरीय जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी जनपद पंचायत सदस्यों का विशाल सम्मेलन आयोजित करने का रहा। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं, अधिकारों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को एक साझा मंच पर रखने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के हितों की रक्षा तथा उनके संवैधानिक अधिकारों को मजबूत बनाने के लिए संगठन स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी। इसके अलावा पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण, विकास योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन तथा शासन-प्रशासन के साथ समन्वय बढ़ाने संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी सहमति बनी।

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पंचायत राज व्यवस्था को सशक्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष एवं सहयोग की भावना के साथ कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।

    इस अवसर पर बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद अध्यक्ष विनय भगत,जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ श्रीमती चिंतामणि भगत एवं वाड्रफ़नगर जनपद अध्यक्ष श्रीमति शशि सिंह पोर्ते उपस्थित सहित सभी जनपद क्षेत्र के अध्यक्ष शामिल हुए।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!