September 19, 2026 |

BREAKING NEWS

मवेशी तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार,34 भैंस व भैंसा बरामदइंस्पायर अवार्ड मानक योजना में नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी,अब 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन नामांकनवन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन हेतु तकनीकी सहयोगी संस्थाओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रितबलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियन
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश,त्वरित निराकरण से हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

हर जरूरतमंद तक पहुंचे वित्तीय सहायता – कलेक्टर,जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक श्री अंकित शर्मा ने जिले में बैंकों की प्रगति, ऋण वितरण की स्थिति और प्रमुख वित्तीय एजेंडों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं को और बेहतर बनाएं और किसानों एवं आम नागरिकों की जरूरतों को समझते हुए ऋण प्रकरण तैयार करें, ताकि इसका बेहतर परिणाम धरातल पर दिखाई दे। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से अपील की कि वे अपने व्यवहार में विनम्रता और कार्य में संवेदनशीलता रखें।
उन्होंने बैंक प्रबंधकों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे ऋण आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक देरी न करें। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और स्व-सहायता समूहों के ऋण प्रकरणों का प्राथमिकता से निपटारा सुनिश्चित करें। साथ ही, छोटे व्यवसायियों को मुद्रा लोन उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं के विस्तार हेतु प्रस्तावित नई बैंक शाखाओं को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बैंकों के सीडी रेशियो में सुधार लाने और कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने केसीसी के प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि किसानों के हित में कार्य करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने फर्जी केसीसी के मामलों में राज्य शासन से मार्गदर्शन लेकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा, ताकि किसी भी वास्तविक किसान को परेशानी न हो। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि बैंक को ऋण संबंधी आवेदन भेजने से पहले सभी दस्तावेज पूर्ण कर लें ताकि आवेदकों को भटकना न पड़े।
पीव्हीटीजी और धरती आबा क्षेत्रों में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए साथ ही समय पर नवीनीकरण करने हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने को कहा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए 01 से 30 जून तक चलने वाले विशेष अभियान में कलस्टरवार शिविर लगाकर अधिक से अधिक ऋण प्रकरण स्वीकृत करने को कहा ताकि अधिक से अधिक पथ विक्रेताओं को लाभ दिया जा सके।
भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक श्री सत्येन्द्र राठौर ने कहा कि बुजुर्गों को घर पर ही बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराएं और समय-समय पर केवाईसी अपडेट करने में उनकी मदद करें। उन्होंने बैंक सीएफएल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने को कहा ताकि लोगों को बैंकिंग सुविधाओं की बेहतर जानकारी मिल सके। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री प्रेमप्रकाश सिंह ने ऋण स्वीकृति और वितरण को और मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय पर बल दिया। बैठक में विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि सहित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थिति थे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!