September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurBussinessEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

निर्दलीय जनप्रतिनिधि द्वारा भाजपा चुनाव चिन्ह के उपयोग पर संगठन सख्त,,,नोटिस जारी कर माँगा जवाब…

बलरामपुर। एक निर्दलीय जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव चिन्ह का कथित रूप से उपयोग किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा संगठन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जनप्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, संबंधित जनप्रतिनिधि अपने आधिकारिक लेटर पैड और अन्य दस्तावेजों में भाजपा के चिन्ह उपयोग कर रहे हैं। इस संबंध में भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति न तो पार्टी का सदस्य है और न ही संगठन में किसी पद पर कार्यरत है। इसके बावजूद भाजपा के नाम और चुनाव चिन्ह का उपयोग करना पार्टी की छवि और पहचान को प्रभावित करने वाला कृत्य  है।

मामले में मंडल अध्यक्ष बलरामपुर विजय सिंह ने कहा,भाजपा संगठन की ओर से संबंधित जनप्रतिनिधि को जनवरी माह में नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया था। हालांकि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं हुआ,दुबारा मामला सामने आया है, ऐसे में जिला अध्यक्ष को पत्र देकर जानकारी दी गई है संगठन अब कानूनी और संगठनात्मक स्तर पर आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में है।

भाजपा महामंत्री भानु प्रकाश दीक्षित ने कहा कि, किसी भी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के नाम, प्रतीक चिन्ह और पहचान का अनधिकृत उपयोग चुनाव आयोग के नियमों और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है। यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पार्टी से जुड़ा हुआ बताकर जनता को भ्रमित करता है तो यह गंभीर विषय है।

पार्टी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भाजपा अपने नाम और चुनाव चिन्ह के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगी।मामले की जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं,कुछ साक्ष्य प्राप्त भी हुए हैं जल्द होगी कार्यवाही।

     इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि भाजपा संगठन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!