September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
Balrampurcrimejashpurlifestylepatthalganvpoliticstechnologyआस्था

सीन ऑफ क्राइम फोरेंसिक मोबाइल वाहन का शुभारंभ,,,सटीक जाँच त्वरित न्याय के दिशा में नई पहल…

बलरामपुर। सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का शुभारंभ किया गया। सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन को माननीय चिंतामणि महाराज, सांसद सरगुजा के द्वारा वर्चुअल (VC) के माध्यम से तथा कलेक्टर बलरामपुर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक, बलरामपुर वैभव बेंकर व वन मंडल अधिकारी बलरामपुर आलोक वाजपेयी की गरिमामई उपस्थिति में पुलिस लाइन बलरामपुर के परेड ग्राउंड में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

       भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग द्वारा सटीक जांच, त्वरित न्याय, सुरक्षित समाज की दिशा में नई पहल देने के उद्देश्य से प्रदत्त सीन ऑफ क्राइम फॉरेंसिक मोबाइल वाहन का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।

       पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया है कि इन तकनीकों एवं उपकरणों के माध्यम से घटनास्थल पर ही प्राथमिक वैज्ञानिक परीक्षण, साक्ष्य संरक्षण, डिजिटल डेटा अधिग्रहण, फिंगरप्रिंट विकास, नारकोटिक्स परीक्षण तथा chain of custody compliant evidence packaging जैसी महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ तत्काल संपादित की जा सकेंगी।

       कार्यक्रम के दौरान रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन एवं मुख्यालय के नजदीकी थाना चौकी प्रभारी व विवेचकगण एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!