September 18, 2026 |

BREAKING NEWS

बलरामपुर में स्वास्थ्य शिक्षा की नई नींव, कृषि मंत्री ने 60 सीटों वाले नर्सिंग कॉलेज भवन का किया भूमिपूजनकृषि मंत्री नेताम ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितराह-वीर योजना में मदद करने वालों को सम्मान सुरक्षा और पुरस्कार,हर नागरिक बन सकता है जीवनरक्षकरेड क्रॉस और दीनहीन सेवा समिति के सहयोग से लगे शिविर में कलेक्टर ने किया रक्तदान,स्वयं रक्तदान कर जिलेवासियों को दिया संदेशपूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का राजपुर में भव्य स्वागतसरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का आगाज,अतिथियों ने खिलाड़ियों को दिलाई खेल भावना की शपथराजपुर में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज, सींचोरा बनी चैंपियनवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था, एनकॉर्ड एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठककृषि मंत्री रामविचार नेताम की अपील,17 सितंबर को हर घर जलाएं सेवा-संकल्प का एक दीप9 भैंसों को क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार,रामचंद्रपुर पुलिस ने भेजा जेल
BalrampurEducationjashpurlifestylepatthalganvtechnologyआस्था

लक्ष्य शिक्षण संस्थान के 25 बच्चों ने जवाहर नवोदय विद्यालय व 23 बच्चों ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी

शंकरगढ़। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में संचालित लक्ष्य शिक्षण संस्थान से लगातार विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा में बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अभी हाल ही में जवाहर नवोदय विद्यालय में लक्ष्य शिक्षण संस्थान से 2 और छात्रों का चयन हुआ तथा सैनिक स्कूल में प्रवेश परीक्षा में 1 छात्र का चयन हुआ। इस वर्ष लक्ष्य शिक्षण संस्थान से 25 बच्चे जवाहर नवोदय विद्यालय एवं 23 बच्चे सैनिक स्कूल में सफलता प्राप्त कर चुके हैं।

      कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शंकरगढ़ जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह देव विशिष्ट अतिथि कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत की गरिमामई उपस्थिति में लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने समस्त अतिथियों को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया तथा निशुल्क आवासी अग्नि वीर सेना की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं ने समस्त अतिथियों को फूल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

      जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफल छात्र व सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफल छात्रों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें मयंक भगत दादा राजेंद्र प्रसाद भगत को जनपद उपाध्यक्ष महोदया ने गोल्ड मेडल पहना कर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। आदित्य नागेश पिता कमल कुमार को कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत द्वारा गोल्ड मेडल पहनकर मलयार्पित कर सम्मानित किया गया। सैनिक स्कूल में सफल छात्र हिमाचल भगत दादा राजेंद्र प्रसाद भगत को पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह देव ने मेडल पहनकर मलयार्पित कर सम्मानित किया।

       मुख्य अतिथि जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह देव ने अपने उद्बोधन में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे समस्त छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी को किसी भी प्रकार की यदि आवश्यकता शिक्षा के के क्षेत्र में कुछ कर दिखाने के लिए तो हमसे जो बन सकेगा हम आपकी मदद के लिए तैयार हैं आप सभी को पढ़ाई के क्षेत्र में किसी प्रकार की बाधा नहीं होने देंगे। सेना की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मांग रखने का अवसर जनपद उपाध्यक्ष द्वारा दिया गया इसमें बच्चों ने अपनी मांगों को रखा। जनपद उपाध्यक्ष ने बच्चों की बातों को बड़े ध्यान से सुना तथा उनकी हर जरूरतमंद चीजों को पूर्ण करने की बात कही तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की समस्या यदि होती है तो आप सभी अपने शिक्षक सुदर्शन यादव से संपर्क कर हम तक अवगत कराएं हम हर संभव प्रयास करेंगे कि आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।

       जनपद उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह देव ने लक्ष्य शिक्षण संस्थान की सराहना करते हुए कहा की शंकरगढ़ को एक नई दिशा देने वाले शिक्षक को सर्वप्रथम सम्मानित करना चाहिए। उन्होंने शिक्षक सुदर्शन यादव को मलयार्पित कर सम्मानित किया तथा अपने उद्बोधन में समस्त बच्चों का हौसला बढ़ाया तथा समस्त छात्र छात्रों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कुसमी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र भगत ने भी इस क्षेत्र के लिए वरदान के रूप में शिक्षक सुदर्शन यादव को बताया। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे कोटा राजस्थान तथा नगरों में भी पढ़ाई कर वापस आए हैं वहां पर बड़े-बड़े होल्डिंग बड़े-बड़े पोस्टर और विज्ञापन दिखाई देते हैं रिजल्ट धरातल पर काम रहता है लेकिन लक्ष्य शिक्षण संस्थान जो इस दुरांचल वनांचल क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन हो रहा है यह काबिले तारीफ है। हमारे तरफ से जो भी सहयोग बन पाएगा इस शिक्षण संस्थान को सहयोग करेंगे।

       लक्ष्य शिक्षण संस्थान के संचालक सुदर्शन यादव ने बताया कि इस वर्ष लक्ष्य शिक्षण संस्थान से 25 बच्चों का जवाहर नवोदय विद्यालय 23 बच्चों का सैनिक स्कूल तथा 10वीं 12वीं का रिजल्ट 100% रहा जिसमें दसवीं में सर्वाधिक 97.33% तथा 12वीं में सर्वाधिक 93.8 0% रिजल्ट रहा तथा अभी एक जून से अग्नि वीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा संचालित होनी है जिसके लिए सुबह 5:00 से 9:00 तक दोपहर 11:00 से 3:00 बजे से तक तथा रात्रि 7:00 बजे से 10:00 तक लगातार लिखित परीक्षा की नि:शुल्क तैयारी जारी है जिससे बच्चे अधिक से अधिक संख्या में भारतीय सेना में सफल हो सके। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में बच्चों को किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो इसके लिए पिछले वर्ष पूर्व जनपद उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह देव की तरफ से लक्ष्य शिक्षण संस्थान को कूलर पंखा प्रदान किया गया है जिसका लक्ष्य शिक्षण संस्थान सदैव आभारी रहेगा। इस अवसर पर अभिभावक कमल कुमार मंगलेश्वर यादव राजेंद्र, श्रवण कुमार महेश्वर वीरेंद्र एवं समस्त अग्नि वीर सेना की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!