July 23, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
BalrampurBussinessjashpurlifestylepatthalganvtechnology

निर्माणाधीन नालंदा परिसर का कलेक्टर ने किया निरीक्षण,गुणवत्ताहीन ईंट के उपयोग पर जताई नाराजगी

गुणवत्ता युक्त सामग्री का उपयोग कर निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

बलरामपुर। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने जिला मुख्यालय स्थित निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में चल रहे निर्माण कार्य एवं उपयोग की जा रही निर्माण सामग्री का बारीकी से अवलोकन किया

       निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाए जाने पर कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

      कलेक्टर ने गुणवत्ताहीन ईंटों के उपयोग पर तत्काल कार्य रुकवाते हुए गुणवत्ता युक्त ईंट सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सामग्रियों का उपयोग करते हुए कार्य पूर्ण करें, ताकि विद्यार्थियों को जल्द से जल्द बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

     उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकें। नालंदा परिसर भविष्य में जिले के युवाओं के लिए ज्ञान, अध्ययन और मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। ऐसे में निर्माण कार्य की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

       निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने नालंदा परिसर में प्रस्तावित विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी भी ली। इस दौरान अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी बलरामपुर अभिषेक गुप्ता,मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक एक्का मौजूद रहे।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!