July 22, 2026 |

BREAKING NEWS

बाड़ी जुताई के दौरान मारपीट के मामले में तीन गिरफ्तारप्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 वीं प्रवेश हेतु काउंसिलिंग 22 जुलाई से प्रारंभखबर प्रकाशन के बाद कलेक्टर ने लिया संज्ञान,बरियों मार्ग को बनाया जा रहा सुगम,आमजन की सुविधा को देखते हुए मार्ग पर तेज़ी से चल रहा सुधार कार्यसुरेन्द्र यादव बने भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक,प्रदेश नेतृत्व ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारीNH-343 पर बरियों के पास बदहाली: दलदल में तब्दील हुई सड़क, कीचड़ से होकर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएंपहले आया ड्राइवर बनकर,फिर करने लगा ब्लैकमेल,अब पुलिस की हिरासत मेंजमीन विवाद में हेडमास्टर की हत्या के मामले में दोनों चचेरे भाई गिरफ्तार,स्कूल जाते समय गला रेतकर की थी हत्या…शिक्षक के हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोपियों के घर लगाई आगस्कूल जा रहे शिक्षक की गला रेतकर हत्या,जमीन विवाद में चचेरे भाइयों ने दी घटना को अंजामडीएवी पतरातु में बाल कैबिनेट का हुआ गठन,प्राचार्य ने बच्चों को लक्ष्य के प्रति निष्ठावान बने रहने का दिया संदेश
BalrampurBussinesscrimeEducationjashpurlifestylepatthalganvpolitics

प्रशासन द्वारा आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण एवं विक्रय पर सतत निगरानी,खाद्य विभाग ने भेदमी में 16 लीटर अवैध पेट्रोल जब्त कर की कार्रवाई

बलरामपुर कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिले में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग द्वारा ग्राम भेदमी स्थित बृजलाल गुप्ता किराना स्टोर का निरीक्षण किया गया।
खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान दुकान संचालक श्री बृजलाल गुप्ता की उपस्थिति में दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक प्लास्टिक कैरेट में प्लास्टिक की एक-एक लीटर क्षमता वाली 16 बोतलों में कुल 16 लीटर पेट्रोल रखा हुआ पाया गया। जांच के दौरान दुकान से तेल नापने का 5 लीटर क्षमता का मापक, एक कीप तथा एक प्लास्टिक छन्नी भी पाई गई। जांच के दौरान दुकान संचालक द्वारा पेट्रोल के क्रय-विक्रय अथवा भंडारण से संबंधित कोई वैध बिल-बीजक अथवा अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर उक्त पेट्रोल को जप्त किया गया। खाद्य विभाग द्वारा संबंधित व्यक्ति पर मोटर स्पिरिट तथा हाई स्पीड डीजल ऑयल (प्रदाय तथा वितरण का विनियमन और अनाचार निवारण) आदेश 2005 के प्रावधानों के उल्लंघन एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि पेट्रोल, डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के अवैध भंडारण अथवा विक्रय की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Check Also
Close
error: Content is protected !!